संवाददाता- मदन गोपाल
अम्बेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खंड रामनगर के ग्राम सभा हुसैनपुर मुसलमान, नयागांव, गोवर्धनपुर, इसौरी नसीरपुर, मसेना मिर्जापुर (रामनगर), बहरामपुर, शिवतारा आदि गांवों में भारतीय संविधान के निर्माता, परम पूज्य भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ०भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी। जयंती समारोह को मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद/आलापुर के लोकप्रिय विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ने सम्बोधित किया।

इस दौरान सदस्य जिला पंचायत अजित कुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख विकास यादव, पूर्व प्रमुख प्रमोद दत्त, युवा सपा नेता अधिवक्ता राहुलदत्त यशवर्धन, अजय गौतम एडवोकेट, कृष्ण कुमार पाण्डेय, बांकेलाल गौतम, धर्मराज गौतम, गुरुदेव गौतम, संजय गौतम, अन्नू कनौजिया, रामनाथ गौतम सहित भारी संख्या में ग्राम वासीगण मौजूद रहे।