Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:माइक्रोप्लान के अनुसार कार्यक्रम को निर्धारित तिथि पर ही कराया जाय-मुख्य विकास अधिकारी

जनवाद टाइम्स 10 April 2025
Prayagraj News: According to the microplan, the program should be held on the scheduled date - Chief Development Officer
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मुख्स विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन के सभागार में 01 अप्रैल से चल रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति एवं 10 अप्रैल से चलाये जाने वाले दस्तक अभियान की तैयारियों के सम्बंध में जनपद स्तरीय अंन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायतीराज विभाग, नगर विकास विभाग, महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उद्यान विभाग एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित किए गए दायित्वों को समय से माइक्रो प्लान के अनुसार सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है।Prayagraj News: According to the microplan, the program should be held on the scheduled date - Chief Development Officer

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विभागों के द्वारा प्रस्तुत किए गए माइक्रोप्लान, टेªनिंग स्टेटस, ब्लाक व तहसील स्तर पर अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक व विकास खण्डवार माइक्रोप्लान स्टेटस के बारे में जानकारी लेते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि माइक्रोप्लान में जो कार्यक्रम जिस तिथि पर निर्धारित किया गया है, वे कार्यक्रम उसी तिथि पर ही कराये जाये और सभी सम्बंधित से समन्वय स्थापित कर एक टीम भावना के साथ कार्य करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने सम्भावित जल-जमाव वाले स्थानों, जल-भराव वाले तालाबों, खाली प्लाटों, झाडियों वाले स्थानों को चिन्हीकरण करने एवं माइक्रोप्लान बनाकर जमीनी स्तर पर कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने नाले-नालियों की सफाई के सम्बंध में माइक्रो प्लान बनाकर उसके अनुसार शहरी क्षेत्रों में सफाई कराये जाने का निर्देश दिया है। इसी तहर से उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ-सफाई का अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने मच्छर जनित रोगों से बचाव एवं जल-जमाव न होने देने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने हेतु नगर निगम, मलेरिया विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा टीम बनाकर जागरूकता कराये जाने का निर्देश दिया है।Prayagraj News: According to the microplan, the program should be held on the scheduled date - Chief Development Officer

मुख्य विकास अधिकारी ने दस्तक अभियान के संचालन हेतु ब्लाक चिकित्सालय पर एएनएम, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों का संवेदीकरण कराये जाने व उन्हें डोर-टू-डोर सर्वे करने के लिए कहा है। उन्होंने आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण भी कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, जल-जमाव न होने देने तथा अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई बनाये रखने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी श्री ए0के0 तिवारी, सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा विकास भवन सभागार में पोषण पखवाड़ा का उद्घाटन किया गया
Next: Prayagraj News:राजकीय बालिका गृह खुल्दाबाद में 15 दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.