Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News: हीटवेव (लू) से बचाव एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • Breaking News

Prayagraj News: हीटवेव (लू) से बचाव एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जनवाद टाइम्स 8 April 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News: Necessary guidelines given to the officials of the concerned departments for protection from heatwave and proper arrangement of drinking water

रिपोर्ट विजय कुमार

दिनांक-07.04.2025 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में हीटवेव से बचाव एवं तैयारियो के सम्बन्ध में सोमवार को सर्किट हाउस के सभागार में हीटवेव(लू) एवं पेयजल की तैयारियों के सम्बंध में स्टीयरिंग ग्रुप/स्टेक होल्डर के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने हीट वेव/लू-प्रकोप से बचाव एवं राहत हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने हीट-वेव प्रबन्धन हेतु स्वास्थ्य, पशुपालन, नगरीय निकाय, पंचायती राज, शिक्षा, परिवहन, मनरेगा, वन अग्निशमन, विद्युत विभाग के दायित्व निर्धारित किए हैं, जिसे सभी संबंधित विभागों को पूरी तत्परता के साथ पूर्ण करना है। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सूची के अनुसार अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर नलकूपो की क्रियाशीलता का सत्यापन कर यथास्थिति से सम्बंधित कोे अवगत कराये जाने के लिए कहा है।

IMG 20250408 WA0026
बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशु केन्द्रों पर आवश्यक दवाओं का भण्डारण सुनिश्चित करने एवं पशु चिकित्सकों के माध्यम से पशु पालकों को पशुओं की सुरक्षा एवं लू से बचाव हेतु जागरूक करने के साथ ही गौशालाओं में संरक्षित गौवंश हेतु पर्याप्त मात्रा में चारा, पीने का पानी, छाँव की व्यवस्था, टीकाकरण आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पशुओं की सुरक्षा हेतु पशु प्रबंधन पर पशुपालकों को जागरूक करने हेतु ग्राम स्तर पर क्षेत्रीय कर्मचारियों और गौपालकों को सक्रिय करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर हीटवेव से बचाव के सम्बंध में प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश दिए है।

Prayagraj News: Necessary guidelines given to the officials of the concerned departments for protection from heatwave and proper arrangement of drinking water
बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों, चौराहों पर आवश्यकतानुसार पानी के टैंकरों आदि की व्यवस्था कराये जाने के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों के माध्यम से तालाबों में पानी भरवाने के लिए कहा है। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों व पंचायतीराज विभाग को अपने-अपने क्षेत्र में खराब नलकूप हैण्डपम्पों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियोें से बस स्टैण्डों, टर्मिनलों पर प्राथमिक चिकित्सा, छाया एवं पेयजल की व्यवस्था, मैकेनिकल/इलेक्ट्रिक सिस्टम (पंखा) का प्राथमिकता के आधार पर समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा है। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग, वन विभाग, मनरेगा विभाग के अधिकारियों को ग्रीष्मकाल की तैयारियों एवं हीटवेव कार्य योजना के सम्बन्ध में निर्देशित किया।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने आपातकालीन सेवाएं को सक्रिय रखने, अस्पतालों एवं हेल्प सेंटर्स में पावर सप्लाई की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने सभी अस्पतालों/पी0एच0सी0/सी0एच0सी0 में ओ0आर0एस0, दवाईयों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए कहा है। स्वास्थ्य केन्द्रो को 24×7 क्रियाशील रहने रहने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ,जिला ग्राम्य विकास अभिकरण अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News:-राजापाकर— प्रखंड के विभिन्न भागों में रामनवमी पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया
Next: Bihar News:-राजापाकर –प्रखंड क्षेत्र के जाफरपट्टी पंचायत में सोमवार को 11 बजे पूर्वाह्न से पंचायत के वार्ड संख्या 16 महादलित टोला में अपना पंचायत अपना प्रशासन 3 कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 

राशिफल

You may have missed

Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
बेतिया में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक करते सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
  • Bihar News
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • West Champaran

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Ram Lakhan Singh Yadav 106th Birth Anniversary Program Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d