Bihar News:-राजापाकर— प्रखंड के विभिन्न भागों में रामनवमी पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

Bihar News:-Rajapakar--- Ram Navami festival was celebrated with pomp and gaiety in various parts of the block
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर

विभिन्न शिवालयों पर पूजा पाठ करने को ले आज सुबह से ही महिला पुरुषों की भारी भीड़ देखी गई .वहीं रामनवमी के अवसर पर विभिन्न मंदिरों से शोभा यात्रा निकाली गई. वही जाफरपट्टी पंचायत के हरपुर मुकुंद गांव स्थित ऐतिहासिक काली मंदिर परिसर में जय मां काली राम दरबार कमेटी द्वारा रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

Bihar News:-Rajapakar--- Ram Navami festival was celebrated with pomp and gaiety in various parts of the block

इस पावन अवसर पर पूरे गांव में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला.कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वनाथ साह ने किया।.  सचिव डॉ मनोज साह एवं कोषाध्यक्ष अनिल साह ने आयोजन की रूपरेखा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया, कमेटी के सदस्य बृज किशोर साह, सन्नी कुमार, शंभू नाथ शशि, प्रदीप कुमार, चंद्रकेत साह और सोनू कुमार की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को विशेष भव्यता प्रदान की.इस मौके पर जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मंजे लाल राय, स्थानीय मुखिया संजय राम, सरपंच अमरनाथ भगत, पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह, समाजसेवी अभिषेक गोलू, थाना प्रभारी बिना कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार बरनवाल और अंचल अधिकारी गौरव कुमार शांति व्यवस्था कायम रखने को ले मौके पर शोभा यात्रा में  उपस्थित रहे। प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर मिली सहभागिता से कार्यक्रम का गौरव और बढ़ गया.शोभायात्रा में सजी झांकियों, भक्ति गीतों और जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Bihar News:-Rajapakar--- Ram Navami festival was celebrated with pomp and gaiety in various parts of the blockश्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए और भगवान श्रीराम की भव्य झांकी का दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया.समाप्ति पर प्रसाद वितरण के साथ सभी ने एकजुटता, भाईचारे और धर्म की रक्षा का संकल्प लिया।

Trending News