Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News बेतिया के गौरव और ‘इतिहास बदलने वाले कवि’ के गोपाल सिंह नेपाली चौक का 14.95 लाख से सौंदर्यीकरण शुरू: गरिमा

जनवाद टाइम्स 4 April 2025
Bihar News Beautification of Gopal Singh Nepali Chowk, the pride of Bettiah and 'poet who changed history', begins with 14.95 lakhs: Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि अपने बेतिया के गौरव और ‘इतिहास बदलने वाले कवि’ गोपाल सिंह नेपाली’ चौक का 14.95 लाख से जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के कार्य को नगर निगम द्वारा शुरू करने के बाद रोड चौड़ीकरण की योजना शुरू होने तक के लिए अस्थाई रूप से आज के बाद रोक दिया गया है।

Bihar News Beautification of Gopal Singh Nepali Chowk, the pride of Bettiah and 'poet who changed history', begins with 14.95 lakhs: Garimaकविवर गोपाल सिंह नेपाली के प्रति अपनी श्रद्धा और कृतज्ञता का उल्लेख करते हुए श्रीमती सिकारिया ने बताया कि अपने स्कूली जीवन में पढ़ी गई उनकी चर्चित और लोकप्रिय कविता कि -“हम धरती क्या आकाश बदलने वाले हैं, हम तो कवि हैं,इतिहास बदलने वाले हैं!” और -“तुम सा लहरों में बह लेता, तो मैं भी सत्ता गह लेता ईमान बेचता चलता तो मैं भी महलों में रह लेता!” जैसी उनकी अनेक कविताओं पढ़ने के बाद मुझे उनके प्रति श्रद्धा से भर दिया। उन्होंने कहा कि बेतिया की बहु बनने जैसा सौभाग्य प्राप्त होने के बाद मैं बेतिया के उनके जैसे महान सपूत के प्रति श्रद्धा से भर गई हूं। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर के कविवर नेपाली चौक के सौंदर्यीकरण से पूर्व उनकी आदमकद प्रतिमा के पास के जीर्ण हो चुके स्मारक को विस्तार देते हुए उसका सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
जिसमें छत और उसके अंदर फॉल्स सीलिंग और उसमें रंगीन लाइटिंग के साथ जरूरी साज सज्जा का निर्माण के साथ कविवर नेपाली जी के स्मारक के नीचे ढलाई करके सीढ़ी एवं फर्श के साथ सभी दीवाल पर ग्रेनाइट, चारों तरफ से स्टील का रेलिंग, प्रत्येक 10 फीट पर ग्लोब लाइट, 10 फीट ऊंचाई पर पोल लगाकर लाइट्स, ‘आई लव बेतिया’ का बोर्ड सेल्फी प्वाइंट के रूप में बनवाया जाएगा।Bihar News Beautification of Gopal Singh Nepali Chowk, the pride of Bettiah and 'poet who changed history', begins with 14.95 lakhs: Garima

पूर्व में भी इस स्मारक को महापौर के निजि कोष से ही सौंदर्यकरण कराया गया था। इस मौके पर नगर निगम के अभियंता सुजय सुमन आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Agra News : रंगमंच अभिनेत्री अलका सिंह शर्मा को भारतेंदु रंगमंच शिल्पी सम्मान से सम्मानित किया
Next: Bihar News : प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता श्री मनोज बाजपेई ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपने पंचायत और जिले के विकास कार्यों पर चर्चा की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.