Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews बेहतर तरीके से कार्य करें नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादक : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 30 March 2025
BiharNews Newly appointed assistant Urdu translator should work in a better manner: District Officer
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण। जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों का जिलास्तर पर नियुक्ति पत्र का वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। जिला पदाधिकारी ने नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।BiharNews Newly appointed assistant Urdu translator should work in a better manner: District Officer

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में शकीलुर रहमान, आफाक अहमद, अहसन अली, अशफाक आलम, मो0 रेयाजुल हक, शेख गौसिया नजाकत, मो0 आहसनुल्लाह, मो0 जहीर, खुशबू फिरदौस, सद्दाम हुसैन, तरन्नुम खातुन, नाहिदा खातून एवं मो0 नेमतुल्लाह के नाम शामिल हैं।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र प्राप्त करने और रमजान की शुभकानाएं देते हुए कहा कि अच्छे तरीके से कार्य कीजिए। अपने काम की बदौलत अपनी पहचान बनाइए। आपकी पदस्थापना जहां हुई है, वहां के अधिकारी आपके कार्यों से संतुष्ट रहें, इसका ख्याल रखियेगा। उन्होंने कहा कि अपने कार्यों एवं दायित्वों के अतिरिक्त अन्य कार्यों को भी समझना चाहिए। ये नहीं कि हम उर्द अनुवादक है, दूसरा काम कैसे करें। सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जानिए। इन योजनाओं एवं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कैसे होता है, इसे भी जानिए और समझिए। इंदिरा आवास कैसे मिलता है, कैसे लैंड डिस्प्यूट होता है, कैसे सेटेलमेंट होता है, कैसे राशन कार्ड बनता है। एक-एक चीज को अच्छे तरीके से समझिए।

नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों ने जिला पदाधिकारी से कहा कि सभी बेहतर तरीके से कार्य करेंगे। जो भी कार्य एवं दायित्व प्रशासन द्वारा दिये जायेंगे, उनका भलीभांति निष्पादन करेंगे। अनुवादकों ने सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

प्रभारी पदाधिकारी जिला उर्दू भाषा कोषांग ने सभी नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों को संबोधित करते हुए कहा की आप उर्दू भाषा के नए सिपाही हैं आप में नई ऊर्जा विधमान है इसलिए उर्दू भाषा के कार्य करने के साथ-साथ सभी प्रशासनिक कार्यों को भी तन्मयता से सीखने का प्रयास करें ।BiharNews Newly appointed assistant Urdu translator should work in a better manner: District Officer

इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व), राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, उर्दू भाषा कोषांग, म0 आफताब आलम अंसारी, उर्दू अनुवादक, अबुजर्र कमाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: BiharNews जिला पदाधिकारी ने 103 भूमिहीनों को प्रदान किया बासगीत पर्चा
Next: Bihar News:-हाजीपुर।भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2082 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर हषोल्लास मनाया एवं लड्डू बितरण किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.