Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • BiharNews जिला पदाधिकारी ने 103 भूमिहीनों को प्रदान किया बासगीत पर्चा
  • Breaking News

BiharNews जिला पदाधिकारी ने 103 भूमिहीनों को प्रदान किया बासगीत पर्चा

जनवाद टाइम्स 30 March 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
BiharNews District Officer provided Basgit certificate to 103 landless people

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण। अभियान बसेरा-2 अंर्तगत अनुमंडल कार्यालय बेतिया सदर में आज पर्चा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय के द्वारा बेतिया अनुमंडल क्षेत्र के 103 भूमिहीनों को वास हेतु भूमि आवंटन से संबंधित पर्चा वितरण किया गया। सभी लाभुकों को भूमि आवंटन के पर्चा के साथ ही लगान रसीद संलग्न करके हस्तगत कराया गया।BiharNews District Officer provided Basgit certificate to 103 landless people

पर्चा वितरण कार्यक्रम में चनपटिया अंचल के 18, योगापट्टी अंचल के 34, मझौलिया अंचल के 17, बैरिया अंचल के 19 एवं नौतन अंचल के 15 भूमिहीनों को वास हेतु भूमि आवंटन से संबंधित पर्चा प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने उपस्थित भूमिहीन परिवारों और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग किसी न किसी वजह से भूमिहीन हैं, लाचार हैं, खुद जमीन खरीद नहीं सकते उन्हें कम से कम 3 डिसमील जमीन देने का प्रावधान राज्य सरकार के द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि जमीन उपलब्ध होने के बाद अब घर बनाने के लिए अहर्ता के अनुसार राशि भी मुहैया कराई जाएगी। विभिन्न आवास योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिलाकर उन्हें अपना घर बनाने में जिला प्रशासन मदद करेगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में गरीब भूमिहीनों लोगों के पास ज़मीन नहीं होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाता था। भूमि मिलने के बाद उन्हें इनका लाभ मिलेगा और अपने परिवार के साथ अपने घर में रहेंगे। उन्होंने कहा कि पहले जो कठिनाइयां थी उसे लगातार प्रयास कर दूर कर लिया गया है। अब पर्चा में लाभुक का फोटो, खाता, खेसरा, रकबा, चौहद्दी सब लिखा है। साथ ही उस भूमि की जमाबन्दी भी लाभुक के नाम पर सृजित कर दिया जा रहा है।BiharNews District Officer provided Basgit certificate to 103 landless people

इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व), राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, श्रीमती रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बेतिया, सादिक अख्तर सहित बेतिया अनुमंडल के सभी अंचल अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: BiharNews गांव के लाल ज़ैद खान ने मैट्रिक में 85% अंक लाकर ज़िले का नाम किया रौशन
Next: BiharNews बेहतर तरीके से कार्य करें नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादक : जिला पदाधिकारी

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d