Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 29 March 2025
Prayagraj News: Meeting of Divisional Udyog Bandhu Committee concluded under the chairmanship of Divisional Commissioner.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को गांधी सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मण्डलायुक्त ने निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, एमएसएमई नीति, ए मोनारकों इण्डस्ट्रियल स्टेट तेलियरंगज सहित अन्य विषयों से सम्बंधित प्रकरणों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्योग बंधुओं की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि उद्योग धंधो को बढ़ावा देना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी।Prayagraj News: Meeting of Divisional Udyog Bandhu Committee concluded under the chairmanship of Divisional Commissioner.

मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना 2024-25 की समीक्षा करते हुए बैंको में निर्धारित समय सीमा के बाद भी लम्बित आवेदन पत्रों का निस्तारण न किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी बैंको को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना से सम्बंधित आवेदन पत्रों को अनिवार्य रूप से गुण-दोष के आधार पर निर्धारित समयसीमा में निस्तारित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को भी समय सीमा में निस्तारित किए जाने का निर्देश सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिया है। बैठक में एम0एस0एम0ई0 के तहत चार ईकाईयों, जिसमें दो फतेहपुर व दो प्रयागराज को योजना से लाभान्वित कराया गया। ए मोनारको इण्डस्ट्रियल स्टेट तेलियरंगज से सम्बंधित प्रकरण के लिए गठित कमेटी को प्रकरण का निस्तारण दिए गए समय में किए जाने का निर्देश दिया है।

Prayagraj News: Meeting of Divisional Udyog Bandhu Committee concluded under the chairmanship of Divisional Commissioner.

इस अवसर पर उद्योग समिति के सदस्य श्री मुरारी लाल अग्रवाल, श्री नटवर लाल, संयुक्त आयुक्त उद्योग श्री शरद टण्डन सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों के अलावा उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में कृषि निर्यात नीति-2019़ के क्रियान्वयन अनुश्रवण हेतु गठित मण्डल स्तरीय कृषि निर्यात निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
Next: Prayagraj News:अटल आवासीय विद्यालय, बेलहट, कोरांव में चयनित छात्र एवं छात्राओं के काउंसलिंग की प्रक्रिया 1 अप्रैल से प्रारम्भ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.