Bihar News:राजापाकर— प्रखंड क्षेत्र के भलुई पंचायत के डुमरी ग्राम कचहरी परिसर में अपना पंचायत अपना प्रशासन  कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Bihar News: Rajapakar--- Our Panchayat, our administration program was organized in the Dumri village court premises of Bhalui Panchayat of the block area.
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर

जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरव कुमार बरनवाल ने किया. मौके पर  पंचायत के विभिन्न वार्डों से अनेक महिला पुरुष अपने-अपने समस्याओं को ले शिबिर में आवेदन दिया।Bihar News: Rajapakar--- Our Panchayat, our administration program was organized in the Dumri village court premises of Bhalui Panchayat of the block area.

सबसे ज्यादा समस्या नल जल योजना को लेकर था. अनेक लोगों ने  ससमय पानी नहीं मिलने की शिकायत किया. वह उपेंद्र राय द्वारा कहा गया कि अभी आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए आवास सहायक द्वारा जियो टैग किया जा रहा है.,

 

जो भी गरीब, दलित, महादलित लोग  आवास  योजना में नाम जोड़ने के लिए आवाज सहायक से संपर्क कर जिओ टैग करवाएं. वही बैठक में बीडीओ,मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी एवं पंचायती राज पदाधिकारी ही उपस्थित हुए. बाकी सभी पदाधिकारी शिविर से गायब देखें. ,

लोगों ने अन्य विभाग से संबंधित समस्या को ले पदाधिकारी के नहीं  होने पर आक्रोश व्यक्त किया.तथा जिला पदाधिकारी से मांग किया कि इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया जाए.यह सिर्फ  खाना पूर्ति हो रही है.

आम जनता को कोई फायदा नहीं मिल रहा. शिविर में नल जल योजना से तीन आवेदन ,जाब कार्ड के लिए 8 आवेदन प्राप्त हुए .जन्म मृत्यु  से संबंधित 8 आवेदन का मौके पर निपटारा किया गया।Bihar News: Rajapakar--- Our Panchayat, our administration program was organized in the Dumri village court premises of Bhalui Panchayat of the block area.

मौके पर उपस्थित बीपीआरओ सुधीर रंजन सिंहा, मनरेगा पदाधिकारी रीना सिंहा, उपेंद्र राय, अमरेश कुमार, रंजन कुमार ,अखिलेश कुमार ,मोहम्मद वसीम, संजीव कुमार, संजीत कुमार, अजय कुमार पंडित, सुरेश कुमार आदि शामिल हैं ।

Trending News