Agra News : द्वितीय ब्रेनोब्रेन सुडोकू चैंपियनशिप 2025 का हुआ पोस्टर विमोचन

Agra News : Poster of 2nd Brainobrain Sudoku Championship 2025 released
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आज़ाद

ब्रेनोब्रेन एक ISO 9001:2015 प्रमाणित बहुराष्ट्रीय संगठन है, जो अबेकस शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था है। संस्था द्वारा आगरा के छात्रों के लिए *द्वितीय ब्रेनोब्रेन सुडोकू चैंपियनशिप 2025* का आयोजन आगामी माह में किया जा रहा है, जिसका *पोस्टर विमोचन 22 मार्च को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल* में किया गया।Agra News : Poster of 2nd Brainobrain Sudoku Championship 2025 released

यह नि:शुल्क प्रतियोगिता विशेष रूप से आगरा के छात्रों के मस्तिष्क कौशल, तार्किक क्षमता और एकाग्रता को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। ब्रेनोब्रेन 48 देशों में कार्यरत है और जिसके 1,00,000 से अधिक छात्र कौशल विकास कार्यक्रम का हिस्सा हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से अधिक से अधिक छात्रों को प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रतियोगिता शैक्षणिक सत्र 2025/26 में निम्न श्रेणियों में आयोजित की जाएगी –

🔹 श्रेणी A: कक्षा 2 से 4 तक
🔹 श्रेणी B: कक्षा 5 से 8 तक
🔹 श्रेणी C (ओपन कैटेगरी): माता-पिता और वरिष्ठ छात्र

प्रतियोगिता *श्रेणी A और B के लिए नि:शुल्क* होगी तथा *श्रेणी C के लिए ₹200/-* का शुल्क निर्धारित किया गया है। श्रेणी A और B के छात्रों के लिए प्रतियोगिता का *प्रारंभिक चरण विद्यालय में अप्रैल के अंत में* आयोजित किया जाएगा तथा *अंतिम चरण चयनित छात्रों के लिए 4 मई 2025 (रविवार) को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल* में आयोजित किया जाएगा। *ओपन श्रेणी के प्रतिभागी सीधे अंतिम चरण* में भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिता में निम्न पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे –

🏆 प्रथम : ₹2,000
🥈 द्वितीय : ₹1,500
🥉 तृतीय : ₹1,000
🎖 शीर्ष 25% प्रतिभागियों को स्वर्ण और रजत पदक
📜 सभी फाइनलिस्ट को प्रमाण-पत्र

*सुडोकू प्रशिक्षण कार्यशाला (वैकल्पिक)*
प्रतिभागियों को सुडोकू का बेहतर ज्ञान प्रदान करने के लिए *ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला 24 से 27 मार्च 2025 एवं 3 से 6 अप्रैल 2025* तक प्रतिदिन 1 घंटे आयोजित की जाएगी, जिसका शुल्क: ₹500/- प्रति प्रतिभागी निश्चित किया गया है।

पोस्ट के विमोचन पर अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए *मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रख्यात व प्रमाणित योग विशेषज्ञ, ध्यान प्रशिक्षक, रेकी हीलर और माइंडफूलनेस कोच श्रीमती श्वेता गुप्ता ने* कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों के मानसिक स्तर में सुधार होता है एवं तार्किक क्षमता में वृद्धि होती है।

इस अवसर पर *विद्यालय के निदेशक व अप्साध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने* बताया कि यह प्रतियोगिता बच्चों की बौद्धिक क्षमता को निखारने और उन्हें एक नई चुनौती देने का एक अनूठा अवसर है।

*ब्रेनोब्रेन की सिटी कॉर्डिनेटर कविता अग्रवाल ने* सभी स्कूलों से निवेदन करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक छात्रों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।Agra News : Poster of 2nd Brainobrain Sudoku Championship 2025 released

इस अवसर पर कविता अग्रवाल, चयनिका अग्रवाल, मीनू कोहली, आलोक चंद्रा, शिव्या जैन, आकांक्षा अग्रवाल, श्वेता बंसल, तृप्ति मित्तल व नियति अग्रवाल की उपस्थिति प्रशंसनीय रही।

Trending News