Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:मुक्त विश्वविद्यालय में महाकुंभ पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 25 से

जनवाद टाइम्स 25 March 2025
Prayagraj News: Two-day international conference on Maha Kumbh in Open University from 25th
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में 25-26 मार्च 2025 को महाकुंभ : सनातन मूल्य के माध्यम से मानव जीवन में परिवर्तन विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

IMG 20250324 WA0062

कॉन्फ्रेंस के संयोजक डॉ जी के द्विवेदी ने बताया कि मुख्य अतिथि सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा 25 मार्च को सरस्वती परिसर में पूर्वाह्न 10:45 बजे अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे।
समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर शिशिर कुमार पांडेय, कुलपति, जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय, चित्रकूट तथा श्री राजेश प्रसाद, निदेशक, इलाहाबाद संग्रहालय, प्रयागराज होंगे। बीज वक्तव्य प्रोफेसर शिव कुमार द्विवेदी, पूर्व कुलपति, बाबासाहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ देंगे तथा अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम करेंगे।
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के अनेक ख्यातिलब्ध विद्वान प्रतिभाग करेंगे। उल्लेखनीय है कि सम्मेलन में अब तक कुल 780 पंजीकरण हुए हैं। दो दिन चलने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 5 ऑफलाइन और 5 ऑनलाइन कुल 10 तकनीकी सत्रों का संचालन होगा। डॉ द्विवेदी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का समापन 26 मार्च को अपराह्न 3:30 बजे होगा। समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रोफेसर कृष्ण बिहारी पांडेय, पूर्व अध्यक्ष, लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश तथा पूर्व कुलपति, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर होंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम करेंगे।Prayagraj News: Two-day international conference on Maha Kumbh in Open University from 25th

आयोजन सचिव डॉ गौरव संकल्प ने बताया कि 25 मार्च को सायं 6:30 बजे सरस्वती परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रतिभागियों के मध्य डॉ रागिनी मिश्रा, मानस मंदाकिनी सरस्वती, मऊ और श्री मनोज गुप्ता, प्रयागराज संगीतमयी गायन की प्रस्तुति देंगे।

Post navigation

Previous: Lucknow News: उत्तर प्रदेश का लॉजिस्टिक्स की सुुलभता के क्षेत्र में तेजी से बढ़े कदम
Next: Agra News : प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में मनाया गया रंगारंग दीक्षांत समारोह-आशाएँ सुनहरे कल की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.