Bihar News:11 अप्रैल 2025 को बंराटी थाना के समक्ष होगा प्रदर्शन

Bihar News: Demonstration will be held in front of Banrati police station on 11 April 2025
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

/वैशाली /बरांटी

 

भाकपा माले जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव, हाजीपुर सदर प्रखंड संयोजक रामनिवास प्रसाद यादव, ऐपवा जिला अध्यक्ष कुमारी गिरजा पासवान, प्रखंड अध्यक्ष यशोदा देवी, ऐपवा जिला सचिव डॉ प्रेमा देवी ने राजापाकर बंराटी थाना कांड संख्या 103/25 जो बहुआरा केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा दर्ज किया गया है।को सफेद झूठ बताया है, और इसे समाप्त करने की मांग किया है। नेताओं ने बताया कि शाखा प्रबंधक ने परिवार के पुरुष सदस्यों की अनुपस्थिति में महिलाओं के आवासीय परिसर में घुसकर अश्लील हरकत किया।Bihar News: Demonstration will be held in front of Banrati police station on 11 April 2025

ऋणी अंतरा के सास को घसीटा। नेताओं ने कहा कि 3 महीने का ईएमआई बाकी था, जिसे ऋणी महिला अंतरा के पति ने घर पर आने के बाद उसी दिन 4:00 बजे शाम में मैनेजर के पास जमा किया, जिसका मैसेज भी मोबाइल में आया है, राशि लेने के बाद बहुआरा के ही रणविजय कुमार सिंह के मौजूदगी में चाय पीने के बाद खुशी-खुशी शाखा प्रबंधक वहां से लौटे हैं।

अंतरा के द्वारा शाखा प्रबंधक से सब्सिडी के एवज में₹100000 कमीशन की मांग का विरोध किया गया था। बैंक के प्रधान कार्यालय में शिकायत करने की भी बात कही गई थी। यह झूठा मुकदमा इसी से बचने के लिए किया गया है। अंतरा के सास ने भी उनके साथ हुए दुर्व्यवहार लिखित शिकायत थाना अध्यक्ष बंराटी को दिया है, परंतु थाना अध्यक्ष और केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक का घर एक ही गांव में है, इसलिए थानाध्यक्ष ने अभी तक उनकी प्राथमिकी र्दज नहीं किया है। उल्टे थाना अध्यक्ष बिना महिला पुलिस कर्मियों को साथ लिए अंतरा के आवासीय परिसर में घुसकर अंतरा तथा उसके सासू मां के साथ गाली गलौज और व्यवहार करने का काम किया।Bihar News: Demonstration will be held in front of Banrati police station on 11 April 2025

नेताओं ने पुलिस अधीक्षक वैशाली से बंराटी थाना अध्यक्ष और केनरा बैंक बहुआरा के शाखा प्रबंधक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर 11 अप्रैल 2025 को बंराटी थाना के सामने प्रदर्शन करने की घोषणा किया है।

 

Trending News