Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News:बिहार और वैशाली की प्रगति एवं समृद्धि में योगदान का प्रण लें : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 22 March 2025
Bihar News: Take a pledge to contribute to the progress and prosperity of Bihar and Vaishali: District Magistrate
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

वैशाली में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा बिहार दिवस

बच्चे और बड़े सभी इसमें ले रहे बाद- चढ़कर हिस्सा

मुख्य समारोह स्थल जी. ए. इंटर कॉलेज में लगाए गए हैं दर्जनों के विभागों के स्टॉल।

वन स्टॉप सेंटर में चयनित तीन अभ्यर्थियों को जिलाधिकारी ने दिया नियुक्ति पत्र

हाजीपुर 22 मार्च।

वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि बिहार और प्रथम गणतंत्र की धरती वैशाली की प्रगति और समृद्धि में अपना योगदान भी सुनिश्चित करें।

विकास के लिए सम्मिलित प्रयास जरूरी है।

आज बिहार दिवस के अवसर पर जी.ए. इंटर कॉलेज, हाजीपुर में आयोजित समारोह का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन के बाद मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।Bihar News: Take a pledge to contribute to the progress and prosperity of Bihar and Vaishali: District Magistrate

इस अवसर पर जिला के कई वरीय पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में स्कूल कॉलेज के छात्र और आमजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद शिक्षा विभाग के संगीत शिक्षकों द्वारा बिहार राज्य गीत की प्रस्तुति दी गई।

इसके उपरांत स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किया गया।

बिहार दिवस 2025 का थीम है उन्नत बिहार विकसित बिहार।

जिलाधिकारी द्वारा इस अवसर पर मिशन शक्ति योजना अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर में चयनित तीन अभ्यर्थियों यथा लवली कुमारी, आभा रानी और सोनू कुमार को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

इसके पहले सुबह में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जो समाहरणालय परिसर से चलकर जी.ए. इंटर कॉलेज तक पहुंचा।

बैंड बजाते और जय बिहार के जयकारे लगाते बच्चे माहौल को उत्सवी बना रहे थे।

प्रभात फेरी में जिलाधिकारी के साथ-साथ सभी वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इसमें सृष्टि फाऊंडेशन ने मनमोहक शिव स्तुति प्रस्तुत किया।

उच्च विद्यालय, सेनदुआरी
के बच्चों ने स्वागत गान पेश किया।
आद्या ,मानस राज और वैष्णव राज ने शास्त्री गायन की प्रभावी प्रस्तुति दी।

प्रोजेक्ट बालिका हाई स्कूल के छात्रों ने सूफी गायन पेश किया।

अतहर इमाम ने मुख से कई ध्वनियां निकाल कर दर्शकों को
मनोरंजन किया।

जिला योजना जिला योजना पदाधिकारी श्री नीरज ने एक पुराना गीत ” ये समा, समा है ये प्यार का ” को पेश कर माहौल बनाया।

इसके अतिरिक्त संगीत शिक्षक और छात्रों तथा स्थानीय कलाकार जाह्नवी दुर्गा द्वारा लोकगीत पेश किया गया।

इस अवसर पर समूह नृत्य, गीत, कजरी, एकल नृत्य प्रस्तुत आदि की शानदार प्रस्तुति हुई।
मंच का संचालन कौशर प्रवेज
खान ने किया।Bihar News: Take a pledge to contribute to the progress and prosperity of Bihar and Vaishali: District Magistrate

इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री कुंदन कुमार,
जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री बीरेंद्र नारायण, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती शालिनी शर्मा सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News:राजापाकर– शिक्षा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है
Next: Bihar News:11 अप्रैल 2025 को बंराटी थाना के समक्ष होगा प्रदर्शन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.