Bihar News:राजापाकर– शिक्षा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है

Bihar News: Rajapakar-- Education has an important place in our life
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

 

/राजापाकर

शिक्षा से ही हम गरीबों को दूर कर अमीरी में तब्दील कर सकते हैं .आपकी गरीबी तभी दूर होगी जब आप बच्चों को पढ़ाएंगे लिखाएंगे।Bihar News: Rajapakar-- Education has an important place in our life

 

हमने नारा दिया है आधी रोटी खाएंगे बेटा बेटी को पढ़ाएंगे .तभी आपके घर में डॉक्टर इंजीनियर बनेंगे तथा आपकी झोपड़ी महल में तब्दील होगी. मैं शिक्षा के बदौलत हूं आज आगे बढ़ा हूं. शिक्षा ऐसी शेरनी की दूध है जिसे पीने के बाद आदमी दहाड़ता है ।

डॉक्टर इंजीनियर बनकर समाज में अपनी मिसाल कायम करता है. बच्चों को पढ़ना समाज का सबसे बड़ा पुण्य कार्य है. शिक्षित बच्चे ही अच्छे समाज का निर्माण करेंगे. उक्त बातें पूर्व मंत्री सह पुर्व विधायक शिवचंद्र राम ने आज शनिवार को बिहार दिवस के अवसर पर राजापाकर प्रखंड कार्यालय रोड स्थित एलएम सेंट्रल पब्लिक स्कूल के उद्घाटन समारोह में कहीं

. कार्यक्रम का उद्घाटन फिता काटकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री सह विधायक शिवचंद्र राम, पूर्व प्रमुख ममता देवी, लक्ष्मण यादव, तपसी प्रसाद सिंह, कैलाश राय, राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, शंभू राय, द्वारा किया गया।Bihar News: Rajapakar-- Education has an important place in our life

कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया तथा कहा कि नई सोच नई उड़ान के साथ स्कूल की स्थापना की गई है. शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है. सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय के खुलने से आसपास के बच्चे शिक्षित होंगे. मौके पर उपस्थित  नगीना राय, ममता कुमारी, उपेंद्र राय, लक्ष्मण राय, कृष्णकांत राय, अशोक पासवान, पवन यादव, विमल ठाकुर, शंभू राय, हरिनंदन कुमार, रामप्रीत राय, रामकुमार सिंह, बासु लाल राय, सतीश कुमार, सुरभि कुमारी, शिवांशु, पुष्पांशु कुमार सहित विद्यालय के अनेक छात्र-छात्रा, अभिभावक एवं ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।

Trending News