संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
वैशाली महोत्सव 2025 में प्रस्तुति को लेकर आज शुक्रवार को जिला अतिथि गृह , हाजीपुर में स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने ऑडिशन दिए।तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव इस वर्ष 10, 11 और 12 अप्रैल को वैशाली में होने जा रहा है।
कला संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि आज करीब 150 स्थानीय कलाकार और स्कूली बच्चे ऑडिशन में शामिल हुए। उन्होंने लोकगीत, शास्त्रीय संगीत, देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, एकल नृत्य, काव्य पाठ एवं
एंकरिंग के लिए ऑडिशन दिए।
ऑडिशन शनिवार 22 मार्च को भी जारी रहेगा।
ऑडिशन के बाद ही चयनित कलाकारों को महोत्सव के मंच पर कार्यक्रम को प्रस्तुत करने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
ऑडिशन के दौरान उप विकास आयुक्त श्री कुंदन कुमार, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती शालिनी शर्मा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा) श्री राजन गिरी, डीपीओ ( शिक्षा ) श्री संतोष कुमार सहित कई संगीत शिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे।