Prayagraj News: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज द्वारा बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया

Prayagraj News: A massive employment fair was organized by the Regional Employment Office Prayagraj
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), एम0जी0 मार्ग, सिविल लाइंस, प्रयागराज परिसर में दिनांक 21.03.2025 को प्रातः 10ः00 बजे से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा कुल 1022 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में कुल 2297 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।Prayagraj News: A massive employment fair was organized by the Regional Employment Office Prayagraj

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 महापौर प्रयागराज श्री गणेश चन्द्र केसरवानी जी द्वारा उपस्थित बेरोजगार अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया गया । सहायक निदेशक(सेवा0) श्री राजीव कुमार यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी श्री चन्द्र कान्त सिंह, श्री मानवेन्द्र सिंह, श्री पंकज सिंह, श्री प्रशान्त आदि उपस्थित रहे । रोजगार मेले में श्री राजेन्द्र प्रताप उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य, डॉ0 राजेश कुमार पाण्डेय प्लेसमंेट आफीसर, डायट प्रयागराज तथा श्री मारूफ अहमद सिद्दीकी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया एवं श्री विश्वमोहन द्विवेदी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।Prayagraj News: A massive employment fair was organized by the Regional Employment Office Prayagraj

Trending News