Prayagraj News:उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

Prayagraj News: Meeting concluded with representatives of political parties under the chairmanship of Deputy District Election Officer
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पूजा मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से जनपद के प्रत्येक मतदान स्थलों पर बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति करते हुए उसकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है।

Prayagraj News: Meeting concluded with representatives of political parties under the chairmanship of Deputy District Election Officerउन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध बनाने में बूथ लेवल एजेंट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने यह भी कहा कि बूथ लेवल एजेंट को उस नामावली के सुसंगत भाग, जिसके लिए वह नियुक्त किया गया है, वह उस क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में पंजीकृत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 14(बी) के अनुसार युवाओं (जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है) के लिए मतदाता सूची में पात्रता के रूप में चार अर्हता तिथियां अर्थात प्रत्येक वर्ष 01 जनवरी को विशेष पुर्नरीक्षण एवं 01 अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्टूबर निरंतर पुर्नरीक्षण हेतु तिथिया निर्धारित की गयी है। ऐसे व्यक्ति जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हो या पूर्ण कर लिए हो, वह अपना नाम मतदाता सूची में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकृत करा सकते है।

Prayagraj News: Meeting concluded with representatives of political parties under the chairmanship of Deputy District Election Officer

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली को शुद्ध/त्रुटिरहित तैयार किए जाने हेतु अपना सुझाव दिए जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगणों के अलावा उपजिलाधिकारीगण एवं निर्वाचन कार्यालय से सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Trending News