Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News गरिमा देवी सिकारिया को “चैंपियन ऑफ चेंज अवॉर्ड” का मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

जनवाद टाइम्स 19 March 2025
Bihar News Garima Devi Sikariya received the national award of "Champion of Change Award"
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार में पहली बार चैंपियन ऑफ आप चेंज अवार्ड प्राप्त कर बेतिया नगर निगम के महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने जहां चंपारण का मान बढ़ाया है, वहीं बिहार को गौरवान्वित भी किया है।

Bihar News Garima Devi Sikariya received the national award of "Champion of Change Award"
श्रीमती सिकरिया को”चैंपियन ऑफ चेंज अवॉर्ड” जैसे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें उत्तम समाजसेवा और 2020 के प्रथम कोरोना काल अब तक उनके द्वारा अपने निजी कोष से अब तक लगातार संचालित असहाय गरीब लोगों के लिए निःशुल्क भोजनालय जैसे सामाजिक हित में अन्यान्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए मिला है।
पुरस्कृत किए जाने के बाद महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि-मैं आह्लादित हूं कि देशभर में प्रतिष्ठित “इंटरेक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी” के स्तर दिया गया यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए मेरा चयन एक स्वतंत्र सर्वे रिपोर्ट के आधार पर किया गया है। उन्होंने बताया कि “इंटरेक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी” के इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए अंतिम रूप से चयन का निर्णय भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केजी बालाकृष्णन जी की अध्यक्षता वाली एक संवैधानिक जूरी के सदस्यों द्वारा किया जाता है। पटना के ‘ज्ञान भवन’ में सोमवार को बिहार स्तर पर पहली बार इसका आयोजन किया गया।जहां बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के हाथों ‘स्वर्ण पदक’ और ‘प्रशस्ति पत्र’ देकर मुझको सम्मानिक किया गया।इस सम्मान समारोह में मेरे साथ भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर और पद्मभूषण विंदेश्वरी पाठक को मरणोपरांत इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण सीपी ठाकुर, बिहार स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय, सीने स्टार शेखर सुमन, नीतू चंद्रा, बिहार के ख्यातिलब्ध शिक्षाविद खान सर जैसी कुछ और विभिन्न क्षेत्र में सफलतम नामी गिरामी हस्तियों भी पुरस्कृत चेहरों में शामिल रहीं। महामहिम राज्यपाल के हाथों इस राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर सम्मानित होने पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि इस सम्मान को मैं बेतिया नगर निगम और संपूर्ण चंपारण के जनता जनार्दन के आशीर्वाद और स्नेह का फल मानती हूं।Bihar News Garima Devi Sikariya received the national award of "Champion of Change Award"

श्रीमती सिकारिया ने कहा कि इस उपलब्धि को वर्ष 2017 से अब तक लगातार बेतिया नगर निगम के जनता जनार्दन की निस्वार्थ सेवा का बड़ा प्रतिफल मानकर आजीवन आप सबकी सेवा का आशीर्वाद मानती हूं।

Post navigation

Previous: BiharNews जिले का टॉप 10 और ₹20000 का इनामी अपराधी गिरफ्तार
Next: Bihar News-राजापाकर– जिला प्रशासन वैशाली के पहल पर प्रखंड क्षेत्र के लगुराव बिलंदपुर पंचायत के राजकीय प्रारंभिक विद्यालय बाकरपुर के परिसर में अपना पंचायत अपना प्रशासन 3 का आयोजन किया गया

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-01 at 11.08.35 AM
  • Etawah
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Etawah News : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती एवं विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 1 June 2026
IMG-20260601-WA0012
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

Ambedkar Nagar News: आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर को किया लहूलुहान, ग्रामीणों, पुलिस और वन विभाग ने घंटों चलाया रेस्क्यू अभियान

जनवाद टाइम्स 1 June 2026
IMG-20260531-WA0027
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज: इनवर्टर का तार ठीक करने के दौरान करंट लगने से रेलवे कर्मचारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स 31 May 2026
IMG-20260531-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

बिहार न्यूज: राजापाकर के विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित, मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण पर हुई चर्चा

जनवाद टाइम्स 31 May 2026

Latest News

  • Etawah News : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती एवं विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • Ambedkar Nagar News: आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर को किया लहूलुहान, ग्रामीणों, पुलिस और वन विभाग ने घंटों चलाया रेस्क्यू अभियान
  • बिहार न्यूज: इनवर्टर का तार ठीक करने के दौरान करंट लगने से रेलवे कर्मचारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • बिहार न्यूज: राजापाकर के विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित, मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण पर हुई चर्चा
  • Bihar News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर राजापाकर में निकाली गई जागरूकता रैली, नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.