Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-वैशाली महोत्सव 2025 की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक 

जनवाद टाइम्स 18 March 2025
Bihar News-Meeting held under the chairmanship of District Officer regarding the preparation of Vaishali Mahotsav 2025
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।
10 से 12 अप्रैल तक वैशाली में होगा भव्य महोत्सव

स्थानीय कलाकारों के चयन के लिए 21 और 22 मार्च को होगा ऑडिशन
.

 

वैशाली महोत्सव 2025 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। आज समाहरणालय में जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में बैठक हुई।

इस वर्ष यह तीन दिवसीय आयोजन 10 अप्रैल से 12 अप्रैल ,2025 तक वैशाली में आयोजित किया जाएगा।

स्थानीय कलाकारों के चयन के लिए डीपीजीआरओ की अध्यक्षता में एक चयन समिति का गठन किया गया है।

समाहरणालय सभा कक्ष में 21 मार्च और 22 मार्च, 2025 को कलाकारों का ऑडिशन होगा। वैशाली महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करने हेतु इच्छुक कलाकार ऑडिशन में भाग ले सकते हैं।Bihar News-Meeting held under the chairmanship of District Officer regarding the preparation of Vaishali Mahotsav 2025

वैशाली में चयनित स्थल पर भव्य मंच का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें नामी गिरामी कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार अपनी कला की छटा बिखेरेंगे।

इस अवसर पर कई विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। विद्यालयों में क्विज, रंगोली, खेलकूद एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके विषय भगवान महावीर की जीवनी, जल जीवन हरियाली आदि पर केंद्रित होगा।

जिलाधिकारी ने खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इस अवसर पर कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन करें।

सिविल सर्जन को समारोह स्थल के समीप चिकित्सा शिविर लगाने का निर्देश दिया गया।

वैशाली ब्लॉक के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को अभिषेक पुष्करणी सरोवर के आसपास स्वच्छता और स्थानीय व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिए गए की महोत्सव स्थल के आसपास के सरकारी स्कूलों की रंगाई पुताई का कार्य समय पर पूर्ण कर लिया जाए।Bihar News-Meeting held under the chairmanship of District Officer regarding the preparation of Vaishali Mahotsav 2025

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री कुंदन कुमार , डीपीजीआरओ श्रीमती राखी केसरी, सिविल सर्जन डॉ. श्यामनंदन प्रसाद, एसडीएम सदर श्री राम बाबू बैठक, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी श्री नीरज सहित के कई जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-लक्ष्य के अनुरुप राजस्व की प्राप्ति सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी
Next: Prayagraj News: राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक 19 मार्च को

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260531-WA0027
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज: इनवर्टर का तार ठीक करने के दौरान करंट लगने से रेलवे कर्मचारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स 31 May 2026
IMG-20260531-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

बिहार न्यूज: राजापाकर के विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित, मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण पर हुई चर्चा

जनवाद टाइम्स 31 May 2026
IMG-20260531-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर राजापाकर में निकाली गई जागरूकता रैली, नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

जनवाद टाइम्स 31 May 2026
IMG-20260531-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

जनवाद टाइम्स 31 May 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज: इनवर्टर का तार ठीक करने के दौरान करंट लगने से रेलवे कर्मचारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • बिहार न्यूज: राजापाकर के विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित, मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण पर हुई चर्चा
  • Bihar News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर राजापाकर में निकाली गई जागरूकता रैली, नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प
  • बिहार न्यूज: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस
  • बेतिया में 7.36 करोड़ से बनेगी डबल लेन पीसीसी सड़क और नाला, निर्माण एजेंसी चयनित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.