Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-आज जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा द्वारा जिला भू अर्जन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की गई

जनवाद टाइम्स 18 March 2025
Bihar News-Today the work of the District Land Acquisition Office was reviewed by District Magistrate Mr. Yashpal Meena
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

भारतमाला प्रोजेक्ट एन एच 119डी वैशाली जिला अंतर्गत कल्याणपुर (हाजीपुर) से बेला नवादा (दरभंगा) तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। इस क्रम में परियोजना अंतर्गत संरेखण में पड़ने वाले भवनों को हटाने हेतु पूर्व से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।Bihar News-Today the work of the District Land Acquisition Office was reviewed by District Magistrate Mr. Yashpal Meena

परियोजना भारत माला LOT-07. अदलवारी-मानिकपुर खंड के प्रोजेक्ट एन एच139 डब्ल्यू वैशाली जिला अंतर्गत शून्य किलोमीटर से मानिकपुर 33. 02 किलोमीटर तक राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की समीक्षा की गई। अधियाची विभाग को शेष बचे भवनों का सत्यापन कर जमीन के शेष बचे अंतरण राशि का मुआवजा एक सप्ताह के अंदर प्राक्कलित कर उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैशाली को तृतीय नोटिस निर्गत करने का आदेश दिया गया।
महात्मा गांधी सेतु के समानांतर नए पुल एवं पहुंच पथ निर्माण की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा परियोजना अंतर्गत संरेखण में आने वाले दो मंदिर का निदान करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।

Bihar News-Today the work of the District Land Acquisition Office was reviewed by District Magistrate Mr. Yashpal Meena
एन एच 103 (नया एन एच 322) पासवान चौक से मुसरीघरारी के 29.900 किलोमीटर से 34.760 किलोमीटर तक जंदाहा बायपास रोड के निर्माण की समीक्षा के क्रम में जिला भू अर्जन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मिसिंग प्लॉट का गजट हो गया है जिसे समाचार पत्र में प्रकाशित हेतु निर्देशित किया गया है। संरेख में पड़ने वाले भवनों का प्राक्कलित राशि उपलब्ध कराने हेतु निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया।
एन एच 22 से एन एच 122 बी (जदुआ शेरपुर सेक्शन) हाजीपुर से बछवारा भाया महनार रोड में सड़क निर्माण/ चौड़ीकरण कार्य की समीक्षा के क्रम में जिला वन पदाधिकारी वैशाली एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी को संयुक्त रूप से एग्रीमेंट कर परियोजना अंतर्गत पड़ने वाले पेड़ पौधों की कटिंग एवं चिन्हित कर गोदाम में रखने हेतु निर्देश दिया गया। जिला वन पदाधिकारी को लीज पर लेने हेतु अधियाची से प्राक्कलन मांगने हेतु निर्देशित किया गया। भवन प्रमंडल वैशाली द्वारा बताया गया कि शेष दो मौजे के भवन का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसे दो दिन के अंदर भू अर्जन कार्यालय को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
बैठक में अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री गोविंद कुमार , उप महाप्रबंधक बीएसआरएलडीसी, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल पटना सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-नशाबंदी अभियान में तेजी लाएं : जिलाधिकारी
Next: Bihar News-लक्ष्य के अनुरुप राजस्व की प्राप्ति सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • जनकल्याण एवं पशु कल्याण सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित, 35 लाभुकों को ₹15.50 लाख की सहायता राशि वितरित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.