संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर । मिलनसार व्यवहार के धनी युवा समाजिक कार्यकर्ता दिलीप के असामयिक निधन की खबर सुनकर समाजिक-राजनैतिक संगठन से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

शोक प्रकट करने वालों में पूर्व मुखिया दीपक कुमार सिन्हा, जदयू नेत्री डॉ कविता पासवान, लोजपा (रा) प्रखंड अध्यक्ष एवं मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल, मुखिया संजय राम, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार साह, शुभम कुमार उर्फ चंदन सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अभीषेक कुमार गोलु, समाजसेवी अजय मालाकार, सरपंच प्रतिनिधि कृष्णनंदन राय, राजेश पंडित, पंसस प्रतिनिधि मुकेश राय, वरीय राजद नेता गुड्डू राय, तुलसी यादव, जदयू नेता अरुण पटेल, बबन सिंह, संजय सिंह, लोजपा (रा) नेता अजीत चंद्रवंशी, लक्ष्मण पटेल, राजद नेता पवन दास, समाजसेवी छोटन सिंह, अमित कुमार यादव, पंसस एवं लोजपा नेता संजय पासवान, कमलेश पासवान, अमन कुमार शर्मा, शिक्षक विद्या भूषण पंडित, विकास कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल है।