Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गांधी सभागार स्थित मंडलायुक्त आयुक्त कार्यालय में मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई

जनवाद टाइम्स 13 March 2025
Prayagraj News: Divisional review meeting was held in the Divisional Commissioner's office located in Gandhi Auditorium under the chairmanship of Divisional Commissioner
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता तथा मंडल के सभी जिलाधिकारियों एवं सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति में मंडलीय समीक्षा बैठक आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में संपन्न हुई जिसमें सभी संबंधित विभागों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई।Prayagraj News: Divisional review meeting was held in the Divisional Commissioner's office located in Gandhi Auditorium under the chairmanship of Divisional Commissioner

सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी ली गई तथा सभी जनपदों में चाइल्ड डेथ को रोकने के दृष्टिगत उनके कारणों को समझने तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को टीकाकरण एवं किसी भी सीएचसी अथवा पीएचसी में दवाओं की आपूर्ति में कमी न होने पाए यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस करने से रोकने हेतु सभी सरकारी डाक्टरों एवं नर्सिंग होम से एफिडेविड लेने के पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में अभी तक कितने लोगों ने एफिडेविड दे दिए हैं उसकी जानकारी भी ली गई तथा जिन्होंने अभी तक नहीं दिए हैं उनसे अति शीघ्र एफिडेविड लेने को कहा गया।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अपने अपने तहसील के एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार कोर्ट पर पेंडिंग केसेज के निस्तारण हेतु अभियान चलाते हुए संबंधित अधिकारियों को मासिक डायरी मेंटेन करने के भी निर्देश दिए जिसके अंतर्गत कोर्ट वाले दिन यदि किसी कारण वश कोर्ट का काम बाधित होता है तो सम्बंधित अधिकारी उसपर एंट्री कर कारण लिखे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि होली के बाद वह सभी जनपदों में औचक निरीक्षण कर वहां पर रिकॉर्ड रूम, कोर्ट के दस्तावेजों, जनता दर्शन तथा योजनाओं संबंधित रजिस्टरों का मुआयना करेंगे।

साथ ही सभी जिलों के उपस्थित अपर जिला अधिकारियों को अपने जनपद की कोई भी दो तहसीलों को चुनकर वहां पर कोर्ट के लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु विस्तृत निरीक्षण करने के निर्देश दिए जिसके अंतर्गत बंटवारा, धारा 24, धारा 80 तथा कितने डिस्प्यूटेड केसेस
पर जजमेंट दिया जा चुका है एवं कितने अनडिस्प्यूटेड केसेज 45 दिन के बाद भी लंबित हैं उनकी एक आख्या बनाकर वित्तीय वर्ष खत्म होने के पश्चात् एप्रैल फर्स्ट वीक में उनके समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत मंडल के कुल वार्षिक लक्ष्य 6000 के सापेक्ष बैंकों को 5691 प्रेषित आवेदनों की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्रयागराज में 3000 के सापेक्ष 779 तथा कौशांबी में 1000 के सापेक्ष सिर्फ 484 आवेदनों को बैंक में प्रेषित किए जाने पर नाराज़गी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्य करने के निर्देश दिए।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में निर्धारित समय के उपरांत भी प्रयागराज में 16 प्रकरण लंबित पाए जाने पर ज्वाइंट डायरेक्टर इंडस्ट्रीज को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए गए। गोवंश हेतु बोये जाने वाले हरे चारे की सूचना की समीक्षा के दौरान मंडल में निराश्रित गोवंशों की अनुमानित संख्या 76692 बताए जाने पर मंडलायुक्त ने सभी गोवंशों हेतु अधिक से अधिक मात्रा में हरे चारे
तथा गर्मी के दृष्टिगत पीने के पानी, शेड इत्यादि की व्यवस्था हर गो आश्रय स्थल में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।Prayagraj News: Divisional review meeting was held in the Divisional Commissioner's office located in Gandhi Auditorium under the chairmanship of Divisional Commissioner

कर करेत्तर की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिन विभागों द्वारा कर वसूली में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली नहीं हो पाई है उन्हें एक कार्ययोजना बनाकर शत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अवैध खनन पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हर जगह कैमरा लगा हो यह सुनिश्चित करते हुए जहां भी अवैध खनन की शिकायत होती है वहाँ कैमरे के माध्यम से साक्ष्य इकट्ठा करते हुए सम्बंधित पार्टी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:मुक्त विश्वविद्यालय में बी एड एवं स्पेशल बी एड में प्रवेश के लिए होली के बाद करें आवेदन
Next: Prayagraj News: निर्वाचन आयोग ने कानूनी ढांचे के भीतर चुनावी प्रक्रियाओं को और मजबूत करने के लिए राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को बातचीत के लिए आमंत्रित किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.