Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News बिहार का बजट जन विरोधी,जनता चुनाव मे भाजपा – जद (यु)गठबंधन को सबक सिखाएगी:माले

जनवाद टाइम्स 8 March 2025
Bihar News Bihar's budget is anti-people, people will teach a lesson to BJP-JD(U) alliance in elections: CPI(ML)
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भाकपा-माले के तीन दिवसीय (5-7 मार्च) राजव्यापी आह्वान के तहत बेतिया समहरणालय के समीप मेहनतकश- संघर्षशील तबकों के लिए बिहार सरकार के 2025- 26 बजट में कोई प्रावधान नही किए जाने के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से बजट का कॉपी को जलाया।

Bihar News Bihar's budget is anti-people, people will teach a lesson to BJP-JD(U) alliance in elections: CPI(ML)

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा नेतृत्व वाली नीतीश सरकार ने बिहार के करोड़ो मेहनतकश व संघर्षशील लोगो के साथ बजट में डबल धोखा दिया है। खेत मे काम करने वाले खेत व मनरेगा मजदूर, स्कीम से जुड़े योजना कर्मियों यथा आशा- रसोइया- आंगनबाड़ी- जीविका कैडर, सरकारी दफ्तरों में नियमित व संविदा आधारित कॉन्ट्रैक्ट व आउटसोर्स पर काम करने वाले मानदेय कर्मियों में कार्यपालक सहायक व बेल्ट्रॉन के डाटा इंट्री ऑपरेटरों जैसे अन्य लाखों कर्मियों , असंगठित क्षेत्र के सफाईकर्मियों, निर्माण मजदूर ,ई-रिक्शा-टेम्पो चालकों, फुटपाथ दुकानदारो सहित ऐसे करोड़ो मजदूरों के सम्बंध में बिहार बजट 2025-26 में कोई घोषणा नहीं किया गया है,इनके वेतन,सुविधा,मानदेय राशि मे एक रुपया की भी बढ़ोतरी नही किया गया है। उन्होने कहा गरीबों के लिए पैसा नही है लेकिन नौकरशाहो के परिजनों के लुट के लिए ग्रीन एनर्जी के अध्ययन के नाम पर 25 करोड़ रूपया का प्रावधान किया गया है जो गलत है। माले नेता सुरेंद्रर चौधरी ने कहा 5 से 10 साल पुराने वेतन पर लोग खटने को मजबूर है। यहां तक की वृद्ध जनों के मासिक वृद्ध पेंशन की 400 रु राशि जो पिछले 15-20 वर्ष से दिया जा रहा है में एक रुपए की वृद्धि नही किया गया है।

Bihar News Bihar's budget is anti-people, people will teach a lesson to BJP-JD(U) alliance in elections: CPI(ML)

माले नेता संजय यादव ने कहा बिहार में सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने, सभी संविदा ,मानदेय -आउटसोर्स, स्कीम कर्मियों, मनरेगा मजदूरों के मानदेय / मजदूरी में एकमुश्त 53% वृद्धि की घोषणा करने व निर्माण मजदूरों के लिए लागू कल्याणकारी योजना को चालू करने व करोड़ो असंगठित मजदूरों को 3000 रु मासिक पेंशन सहित समग्र सामाजिक सुरक्षा प्रदान क़रने, पत्रकारों सहित उक्त सभी संविदा, आउटसोर्स कर्मियों को ग्रेच्युटी का लाभ देने ,वृद्धा पेंशन राशि को 400 से बढ़ाकर 3000 रु मासिक करने की मांग को पुरजोर ढंग से उठाया।इनौस जिला संयोजक फरहान राजा ने कहा सभी तबको के साथ युवाओ को भी रोजगार के लिए कोइ प्रावधान नही किया है।इससे युवाओं मे काफी आक्रोश है।आसन्न विधान सभा चुनाव में युवा सबक सिखाएंगे। कार्यक्रम में किसान नेता हरेराम यादव,अफाक अहमद,साहेब चौबे,रंजन यादव,बुनेल महतो,अरुण पाठक,बुन्नीलाल साह ,जितेंद्र राम,रिखी साह,जवाहर प्रसाद,जयलाल दास,ओमप्रकाश मांझी आदि मौजूद थे।

Post navigation

Previous: BiharNews अब जी एम सी एच बेतिया में हो सकेगा कैंसर मरीजों का मुफ़्त इलाज
Next: BiharNews बेतिया पुलिस जिला में अपराध गोष्ठी का आयोजन, कई आवश्यक निर्देश जारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.