Agra News खंडेलवाल महिला संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह खंडेलवाल सेवा सदन, शाहगंज में बड़ी धूमधाम से शुक्रवार को मनाया गया

Agra News Holi Milan celebration organized by Khandelwal Mahila Sangh was celebrated with great pomp at Khandelwal Seva Sadan, Shahganj on Friday
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राधा-कृष्ण को समर्पित नृत्य प्रस्तुति से हुई, जिसने पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया। इसके बाद दिव्या खंडेलवाल द्वारा ‘पंक्चुअलिटी गेम’ खिलाया गया, जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और हंसी-मजाक के बीच गेम का आनंद उठाया। पंक्चुअलिटी गेम की विजेता रश्मि , दीप्ति रही।Agra News Holi Milan celebration organized by Khandelwal Mahila Sangh was celebrated with great pomp at Khandelwal Seva Sadan, Shahganj on Friday

इसके बाद शुचि खंडेलवाल एवं मीरा खंडेलवाल द्वारा होली विशेष एवं नए रूप में अंताक्षरी प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बॉलीवुड फिल्मों के होली गीतों पर टीमों ने जमकर मुकाबला किया। महिलाओं ने अपनी फिल्मी जानकारी और गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए माहौल को संगीतमय बना दिया। इस प्रतियोगिता में पिचकारी टीम ने विजयी होकर इस प्रतियोगिता को यादगार बनाया।
कार्यक्रमों के बीच में मस्त ठंडाई एवं गरमा गरम पकोड़ों की व्यवस्था की गई थी, जिसका लुफ्त सभी ने उठाया।Agra News Holi Milan celebration organized by Khandelwal Mahila Sangh was celebrated with great pomp at Khandelwal Seva Sadan, Shahganj on Friday

लोक संस्कृति को सजीव करते हुए पारंपरिक होली लोकगीतों पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन मुक्ता खंडेलवाल एवं मोना खंडेलवाल के प्रतिनिधित्व में किया गया। रंगों की इस मस्ती में खंडेलवाल महिला संघ की सदस्यों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। लोकगीत नृत्य प्रतियोगिता के लिए मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल के रूप में श्रीमती निधि बंसल जी स्वागत निवर्तमान अध्यक्ष मीरा खंडेलवाल एवं प्रमिला खंडेलवाल द्वारा किया गया।
तत्पश्चात शुचि खंडेलवाल जी ने 8 मार्च को आने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सशक्तिकरण पर कुछ शब्द बोलकर महिलाओं का उत्साह वर्धन एवं प्रोत्साहन किया।

इसके बाद तंबोला खेल का आयोजन मंजू खंडेलवाल एवं प्रमिला खंडेलवाल द्वारा किया गया, जिसमें विजेताओं को विशेष पुरस्कार दिए गए।

नृत्य प्रतियोगिता की निर्णायक मंडल की ओर से प्रथम स्थान रेखा एवं द्वितीय स्थान आहिस्ता प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, साथ ही अन्य प्रतिभागियों को भी सहभागिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समारोह के अंत में वर्तमान अध्यक्ष प्रमिला खंडेलवाल जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देते हुए मजेदार चाट का चटकारा ग्रहण करने के लिए सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने हंसी-खुशी और उल्लास के साथ होली की मस्ती का आनंद लिया।Agra News Holi Milan celebration organized by Khandelwal Mahila Sangh was celebrated with great pomp at Khandelwal Seva Sadan, Shahganj on Friday

खंडेलवाल महिला संघ के इस आयोजन ने न केवल पारंपरिक होली उत्सव की याद दिलाई बल्कि महिलाओं को आपसी सौहार्द और मेलजोल बढ़ाने का अवसर भी प्रदान किया। इस सफल आयोजन के लिए संघ की सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी गई।

Trending News