Prayagraj News: सिविल डिफेंस के कैडेटों ने मेला क्षेत्र में जारी स्वच्छता अभियान में किया योगदान

Prayagraj News: Civil Defence cadets contributed to the cleanliness drive going on in the fair area
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रयागराज। प्रयागराज में संगम तट पर 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आस्था के महापर्व महाकुम्भ का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 फरवरी को महाकुम्भ के समापन की घोषणा के अवसर पर मेला क्षेत्र में 15 दिनों विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

IMG 20250305 WA0005 इसी दिशा क्रम में संगम तट पर चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में मंगलवार को सिविल डिफेंस के वालेंटियर के तौर पर भाग लिया। आने वाले दिनों में अन्य सामाजिक संस्थाएं भी महाकुम्भ के स्वच्छता अभियान में सहयोग देंगी।

चलाया स्वच्छता अभियान

आस्था के महापर्व महाकुम्भ के समापन के बाद भी प्रयागराज में श्रद्धालुओं के आने का क्रम निरंतर जारी है। पवित्र संगम में स्नान के लिए संगम तट को साफ और स्वच्छ बनाए रखने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान मेले की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राना के निर्देशन में चल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। मेला क्षेत्र के सेक्टर 06 में चल रहे स्वच्छता कार्यक्रम में अपना योगदान दिया। आने वाले दिनों में भी सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स इस अभियान से जुड़े रहेंगे।

Prayagraj News: Civil Defence cadets contributed to the cleanliness drive going on in the fair area मेला प्रशासन द्वारा सिविल डिफेंस को स्वच्छता अभियान से जुड़ने पर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य सामाजिक संस्थाएं भी इस अभियान में सहयोग करेंगी।

You may have missed