BiharNews नगर निगम के सभी 46 वार्डों में अब आउट सोर्सिंग एजेंसी से साफ सफाई के लिए करें 17 मार्च तक आवेदन:गरिमा

BiharNews Now apply for cleaning from outsourcing agency in all 46 wards of the Municipal Corporation by March 17: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि अब नगर निगम के सभी 46 वार्डों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन और प्रबंधन का कार्य अब आउट सोर्सिंग एजेंसी करेगी। चयनित एजेंसी को कचरा कलेक्शन के बाद सुखा और गिला कचरा अलग अलग करने के अलावें उसका परिवहन और निष्पादन करते हुए संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट कचरा प्रबंधन का कार्य मानक गुणवत्ता के साथ करना होगा।इसका पूरा विवरण और शर्तों को साझा करते हुए विभागीय निर्देश के आलोक में निविदा जारी कर दी गई है। जिसके लिए मानक योग्यता के आधार पर सक्षम आउट सोर्सिंग एजेंसियों को 10 मार्च तक टेंडर बीड डाउनलोड करने की तिथि निर्धारित की गई है।BiharNews Now apply for cleaning from outsourcing agency in all 46 wards of the Municipal Corporation by March 17: Garima

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इच्छुक बीडर आगामी 12 मार्च तक नगर आयुक्त के साथ प्री बीड मीटिंग कर के निविदा प्रक्रिया और संबंधित मानक सेवा गुणवत्ता और शर्तों को समझ सकेंगे। महापौर ने बताया कि इसके बाद 17 मार्च को अपराह्न 5 बजे तक ई. टेंडरिंग विधि से आवेदन अपलोड करने की तिथि निर्धारित की गई है। चयनित संस्थान/एजेंसी को संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में उत्तम साफ सफाई कार्य करने के अलावा नगर निगम के अन्यान्य गति विधियों और कार्यों को संचालित करने के लिए तकनीकी रूप से सक्षम मानव बल की ऑन डिमांड उपलब्ध कराना होगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि आवेदक संस्थान/एजेंसियों के लिए अन्यान्य शर्तों के साथ एक बड़ी शर्त यह भी है कि प्रदाता कंपनी या संस्थानों के लिए आईएसओ प्रमाण पत्र सेवा सक्षम प्राधिकार के स्तर से क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम अर्थात गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के लिए प्रमाण पत्र अपलोड और प्रस्तुत भी करना होगा।

BiharNews Now apply for cleaning from outsourcing agency in all 46 wards of the Municipal Corporation by March 17: Garimaमहापौर ने बताया कि यह प्रमाण पत्र कंपनियों और संगठनों के लिए अपने उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रमाणित करता है।

Trending News