Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News बांसी घाट का सौंदर्यीकरण कराने हेतु बनाएं बेहतर कार्ययोजना : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 28 February 2025
Bihar News Make a better action plan for the beautification of Bansi Ghat: District Magistrate
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय क्षेत्र भ्रमण के दौरान 27 फरवरी की संध्या मधुबनी प्रखंड अवस्थित बांसी घाट पहुंचे। जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बगहा, जिला परिषद अभियंता, बीडीओ, सीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।Bihar News Make a better action plan for the beautification of Bansi Ghat: District Magistrate

बांसी घाट पर जिला परिषद अध्यक्ष, मधुबनी प्रमुख/उपप्रमुख, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय जनता द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि यहां प्रत्येक साल भव्य मेला का आयोजन होता है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच कर स्नान-दान, पूजा-पाठ करते हैं। लोगों ने बताया कि गया कि यूपी सरकार द्वारा यूपी क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले बांसी घाट का सौंदर्यीकरण करा दिया गया है।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि बांसी घाट के सौंदर्यीकरण की मांग स्थानीय लोगों की बहुप्रतिक्षित मांग रही है, इसी कारण से सभी संबंधित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बांसी घाट का निरीक्षण किया गया है।

उपस्थित स्थानियों के द्वारा अनुरोध किया गया कि बांसी घाट का सौंदर्यीकरण हो ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। बिहार सरकार के क्षेत्र में पड़ने वाले बांसी घाट का सौंदर्यीकरण की जरूरत है।

जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, जिला परिषद को निर्देश दिया कि बांसी घाट का सौंदर्यीकरण कराने हेतु बेहतर कार्ययोजना शीघ्र तैयार करें ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही अंचलाधिकारी, मधुबनी को निर्देश दिए कि घाट का सीमांकन प्रॉपर तरीके से कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही आवश्यक जगहों पर सीमांकन का चिन्ह भी लगाएं।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार शवदाह गृह का निर्माण भी कराया जाय। घाट की समुचित साफ-सफाई सहित पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था सुदृढ़ की जाय। इस क्रम में नदी का एलाइनमेंट को भी ध्यान में रखा जाए, ताकि सौंदर्यीकरण के पश्चात यह बेहतर दिखे।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यह कार्य बेहद महत्वपूर्ण है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की मांग को पूरा करने हेतु दिये गये निर्देशों को प्राथमिकता के साथ ससमय पूर्ण कराया जाय। सौंदर्यीकरण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।Bihar News Make a better action plan for the beautification of Bansi Ghat: District Magistrate

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बांसी घाट का सौंदर्यीकरण कार्य के दरम्यान इस बात का ध्यान रखना है कि किसी भी प्रकार का विवाद, विद्धेष नहीं हो। उन्होंने उप विकास आयुक्त को इस कार्य का सतत अनुश्रवण करने का निदेश दिया।

Post navigation

Previous: Bihar News रबी मौसम के लिए कृषि सांख्यिकी वार्षिक प्रशिक्षण सम्पन्न
Next: Bihar News-राजापाकर –महान समाजसेवी सह धर्मपरायण महिला हाजीपुर नगरपालिका के अमीन स्वर्गीय प्रयाग दास की पत्नी स्वर्गीय गिरिजा देवी के श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.