Bihar News जिलाधिकारी के जनता दरबार में 81 मामलों की हुई सुनवाई

Bihar News 81 cases were heard in the District Magistrate's public court
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।Bihar News 81 cases were heard in the District Magistrate's public court

जिलाधिकारी के जनता दरबार में 81 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।

जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया।

जिन लोगों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया उनमें धनंजय कुमार, बेचु केवट, कांति देवी, रामू साह, रूदल यादव, आदित्य स्वरूप, रउफ मियां, छठू साह, पुष्पलता कुमारी, मोती राम, घनश्याम महतो, शम्भू राम, मधु देवी, अमित कुमार, योगेन्द्र साह, रेणू देवी, पूनम देवी, प्रिन्स कुमार, लालबाबू महतो, नूरजहां खातून आदि के नाम शामिल हैं।Bihar News 81 cases were heard in the District Magistrate's public court

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विभागय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, रामानुज प्रसाद सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Trending News