Mahakumbha Nagar Prayagraj News:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किए अक्षयवट एवं सरस्वती कूप के दर्शन

Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman visited Akshayvat and Saraswati Koop
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ नगर।
तीर्थराज प्रयागराज में प्रवास के दौरान केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ संगम क्षेत्र स्थित अक्षयवट एवं सरस्वती कूप के दर्शन-पूजन किए। इस पावन अवसर पर उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।IMG 20250221 WA0022

मंत्री निर्मला सीतारमण ने अक्षयवट की सनातन परंपरा में महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पवित्र स्थल अनंतकाल से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। अक्षयवट, जो अविनाशी और अखंड सनातन चेतना का प्रतीक माना जाता है, अध्यात्मिक ऊर्जा का वह स्रोत है, जहां हर युग में भक्तों ने आत्मिक शांति प्राप्त की है।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman visited Akshayvat and Saraswati Koop

सरस्वती कूप के दर्शन के दौरान उन्होंने विद्या और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती का स्मरण कर राष्ट्र की बौद्धिक उन्नति की कामना की। इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रयागराज की यह ऐतिहासिक धरोहर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की गहरी जड़ों का प्रमाण भी है।

Trending News