Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सपरिवार किया त्रिवेणी संगम स्नान, महाकुंभ को बताया सनातन संस्कृति की जीवंत अभिव्यक्ति

जनवाद टाइम्स 16 February 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Union Minister Nitin Gadkari took a bath in Triveni Sangam with his family, described Mahakumbh as a live expression of Sanatan culture
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ नगर, 16 फरवरी 2025।
आस्था, अध्यात्म और सनातन परंपराओं के भव्य संगम महाकुंभ 2025 में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सपरिवार त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने कहा कि “महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मूर्त रूप देने वाला अवसर है, जहाँ संपूर्ण देश के लोग एक आस्था और संस्कृति में बंधे होते हैं।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Union Minister Nitin Gadkari took a bath in Triveni Sangam with his family, described Mahakumbh as a live expression of Sanatan culture

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के तीर्थराज प्रयाग आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनका कुंभ कलश प्रदान कर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक पुनर्जागरण और जागरण का प्रतीक है, जो पूरे विश्व को सनातन संस्कृति से परिचित कराता है।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Union Minister Nitin Gadkari took a bath in Triveni Sangam with his family, described Mahakumbh as a live expression of Sanatan culture

त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सनातन परंपराओं की भव्यता को नमन करते हुए कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति की एकता और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है। यह आयोजन हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है और पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इतने बड़े आयोजन के लिए सरकार और प्रशासन ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रशासन और पुलिस ने कड़ी मेहनत कर व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया है। हजारों श्रद्धालु सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं और सभी को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ हम सभी के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा प्राप्त करने का अवसर है। हम सभी की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं कि यह आयोजन सभी के लिए कल्याणकारी हो।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुंभ में समाज कल्याण विभाग ने निभाई सेवा की जिम्मेदारी, बिछड़ी 80 वर्षीय वृद्धा को अस्पताल में मिला सहारा
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:त्रिवेणी संगम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लगाई आस्था की डुबकी, सनातन संस्कृति की भव्यता को किया नमन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.