Lucknow News: प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2024-25 के जनवरी माह में कुल 17425.94 करोड़ रू0 का राजस्व प्राप्त

Lucknow News: A total revenue of Rs 17425.94 crore was received in the month of January of the financial year 2024-25 in the main tax-non-tax revenue items of the state.
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2024-25 के जनवरी माह में कुल 17425.94 करोड़ रू0 का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के जनवरी माह में 18603.38 करोड़ रू0 का राजस्व प्राप्त हुआ था।

Lucknow News: A total revenue of Rs 17425.94 crore was received in the month of January of the financial year 2024-25 in the main tax-non-tax revenue items of the state.

श्री खन्ना ने बताया कि कर राजस्व के अंतर्गत जी०एस०टी० मद के अन्तर्गत माह जनवरी, 2025 में कुल 7167.29 करोड़ रू0 की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत वर्ष इसी माह में प्राप्ति 7593.33 करोड़ रू0 रही थी। वैट के अन्तर्गत माह जनवरी, 2025 में 2797.32 करोड़ रू0 की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत् वर्ष माह जनवरी, 2024 में प्राप्ति 2689.34 करोड़ रू0 रही थी।

Lucknow News: A total revenue of Rs 17425.94 crore was received in the month of January of the financial year 2024-25 in the main tax-non-tax revenue items of the state.
वित्त मंत्री ने बताया कि आबकारी के अन्तर्गत माह जनवरी, 2025 में कुल 3356.26 करोड़ रू0 की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत् वर्ष इसी माह में प्राप्ति 4968.02 करोड़ रू0 रही थी। उन्होंने बताया कि 2025-26 की आबकारी नीति घोषित नहीं होने के कारण कमी दिख रही है। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह जनवरी, 2025 की राजस्व प्राप्ति 2511.11 करोड़ रू0 है जबकि गत् वर्ष माह जनवरी, 2024 में प्राप्ति 2075.45 करोड़ रू0 रही थी। परिवहन के अन्तर्गत माह जनवरी, 2025 की राजस्व प्राप्ति 1110.83 करोड़ रू0 है जबकि गत् वर्ष इसी माह में प्राप्ति 898.44 रू0 करोड़ रही थी। उन्होंने बताया कि कर-करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह जनवरी, 2025 में प्राप्ति 483.13 करोड़ रू0 है, जबकि गत् वर्ष इसी माह में प्राप्ति 378.80 करोड़ रू0 रही थी।
वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य कर के अंतर्गत जीएसटी एवं वैट मद में वित्तीय वर्ष 2024-25 के जनवरी माह में 9964.61 करोड रुपए की प्राप्ति हुई है, जो माह जनवरी में निर्धारित लक्ष्य का 71.1 प्रतिशत है। आबकारी मद में माह जनवरी में 3357.26 करोड रुपए की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 64.5 प्रतिशत है। इसी प्रकार स्टांप तथा निबंधन मद में जनवरी, 2025 में 2511.11 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है जो इस अवधि के निर्धारित लक्ष्य का 83.7 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि परिवहन मद में माह जनवरी, 2025 में 1110.83 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई है जो इस अवधि तक निर्धारित लक्ष्य का 95.10 प्रतिशत है।

Lucknow News: A total revenue of Rs 17425.94 crore was received in the month of January of the financial year 2024-25 in the main tax-non-tax revenue items of the state.
वित्तमंत्री जी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पेश किया गया बजट आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला बजट है। इसमें मध्यम वर्ग पर विशेष फोकस किया गया है। 12 लाख रूपये तक की आय पर टैक्स को माफ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे क्रय शक्ति क्षमता बढ़ेगी, जिससे कि न केवल मिलों का पहिया चलेगा बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित होगे। इस वर्ष पेश बजट में केन्द्रीय करों में राज्यांश 230854.26 करोड़ रूपए मिल रहा है, इसमें से 192696.91 करोड़ रूपए प्राप्त हो गये हैं लगभग 38 हजार करोड़ रूपए और प्राप्त होना बाकी है, इसके साथ ही उ0प्र0 में स्पेशल असिस्टेंश फार स्टेट जो कि 50 साल के लिए ब्याज रहित ऋण के रूप में 1.50 करोड़ रूपए निर्धारित किया गया है, जिससे विकास के लिए खासतौर से इन्फ्रास्ट्रकचर विकसित करने के लिए दिया जाता है। अभी तक इस मद में 2024-25 में 10795.16 करोड़ रूपए प्राप्त हुए हैं।

Trending News