Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News सवा सौ साल के धरोहर “महाराजा पुस्तकालय” के जीर्णोद्धार में गुणवत्ता की कमी बर्दाश्त नहीं:गरिमा

जनवाद टाइम्स 4 February 2025
Bihar News Lack of quality will not be tolerated in the renovation of the 125-year-old heritage "Maharaja Library": Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि करीब सवा सौ साल पूर्व 1905 में निर्मित और आज जर्जर हुए “महाराजा हरेंद्र किशोर  पुस्तकालय” का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण मेरा वर्षों का सपना है।

Bihar News Lack of quality will not be tolerated in the renovation of the 125-year-old heritage "Maharaja Library": Garimaई.टेंडर द्वारा आवंटित 18.97 लाख लागत वाली इस योजना में मानक गुणवत्ता की अनदेखी या कोताही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के समय साथ रहे नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह और साइट इंचार्ज अभियंता सुजय सुमन को संवेदक द्वारा कराए कार्य में अनेक स्थानों पर कमी और कोताही बताते हुए कड़ी निगरानी का निर्देश दिया। नगर निगम के द्वारा जारी मरम्मती और सौंदर्यीकरण के एक एक कार्य यथा खराब प्लास्टर और छत की परत हटा कर उसकी मरम्मत पुनः मूल स्वरूप में करने का निर्देश दिया। पुस्तकालय परिसर के सभी छह कमरों में वॉल पुट्टी, पेंटिंग, सौंदर्यीकरण, पेवर ब्लॉक के साथ मानक गुणवत्ता युक्त वायरिंग को पूरा करने का आदेश संवेदक को दिया। इसके अलावा पूरे परिसर की मानक साफ सफाई, सौंदर्यीकरण और मानक क्वालिटी वाले सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि वर्तमान में पूरा पुस्तकालय परिसर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सैकड़ों विद्यार्थियों के लिए भी जिला मुख्यालय का एक मुख्य केंद्र बन गया है।

Bihar News Lack of quality will not be tolerated in the renovation of the 125-year-old heritage "Maharaja Library": Garima

ऐसे विद्यार्थियों के पढ़ने के लिए भी डेस्क बेंच की सुविधा से लेकर तमाम सुविधा के साथ व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए पुस्तकालय परिसर में वाईफाई कनेक्टिविटी की सुविधा भी जल्द ही उपलब्ध होगी। इसके साथ ही महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था भी जाएगी।

Post navigation

Previous: BiharNews सरस्वती पूजा के अवसर बेतिया एसपी द्वारा बड़ी करवाई, 316 डीजे साउंड बॉक्स जप्त
Next: Bihar News-बनाकर आर्द्रभूमि बढ़ाने का दिया गया संदेश 

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-07 at 6.39.07 PM
  • Etawah

Etawah News :वार्ता की आस में आज निराश लौटे माध्यमिक शिक्षक

जनवाद टाइम्स इटावा 7 April 2026
Vaishali Rajapakar Student Award Ceremony 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर में प्रतिभा सम्मान समारोह आज: मेधावी छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
IMG-20260407-WA0062
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया नगर निगम में 9 से 13 अप्रैल तक सैरातों की खुली नीलामी: नौका संचालन, बस स्टैंड कैंटीन सहित कई बंदोबस्ती शामिल

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
IMG-20260407-WA0052
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

पश्चिमी चंपारण में आज बड़ी कार्रवाई: बेतिया में छापेमारी में 36.60 लीटर विदेशी शराब बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 7 April 2026

Latest News

  • Etawah News :वार्ता की आस में आज निराश लौटे माध्यमिक शिक्षक
  • वैशाली के राजापाकर में प्रतिभा सम्मान समारोह आज: मेधावी छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित
  • बेतिया नगर निगम में 9 से 13 अप्रैल तक सैरातों की खुली नीलामी: नौका संचालन, बस स्टैंड कैंटीन सहित कई बंदोबस्ती शामिल
  • पश्चिमी चंपारण में आज बड़ी कार्रवाई: बेतिया में छापेमारी में 36.60 लीटर विदेशी शराब बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार
  • Bihar News । वैशाली में विश्व स्वास्थ्य दिवस आज । बीएमडी कॉलेज दयालपुर में छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.