Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Maha Kumbha Nagar Prayagraj News:प्रयागराज के साथ लखनऊ, अयोध्या, काशी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, मिर्जापुर तक के लोग कर रहे श्रद्धालुओं के भोजन-पानी का इंतजाम

जनवाद टाइम्स 1 February 2025
Maha Kumbha Nagar Prayagraj News: Along with Prayagraj, people from Lucknow, Ayodhya, Kashi, Sultanpur, Pratapgarh, Kaushambi, Chitrakoot, Mirzapur are making arrangements for food and water for the devotees
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

 

महाकुम्भनगर : महाकुम्भनगर में उमड़ रहे आस्था के जनसमुद्र को संभालने और सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश के हर कोने से लोग तत्पर दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से हर धर्म, वर्ग और समुदाय के लोग श्रद्धालुओं की मदद के लिए आगे बढ़कर आ रहे हैं। प्रयागराज के साथ लखनऊ, अयोध्या, काशी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, मिर्जापुर तक के लोग श्रद्धालुओं के भोजन-पानी का इंतजाम कर रहे हैं। वहीं, डॉक्टर से लेकर शिक्षक तक लोगों की सेवा के लिए मैदान में उतर पड़े हैं। दुनिया में पहली बार इतना भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। इसीलिए देशभर के श्रद्धालुओं के लिए सीएम योगी के प्रयासों से प्रभावित होकर समूचे यूपी वाले श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए मैदान में उतर पड़े हैं। उम्मीद से भी अधिक श्रद्धालुओं को देखते हुए इंग्लैंड के रोबोटिक सर्जन से लेकर प्रदेश के बड़े हार्ट स्पेशलिस्ट और वैस्कुलर सर्जन तक आगे बढ़कर सामने आ रहे हैं। यहां तक कि मेले में आने वाले लोगों के लिए स्कूलों और धार्मिक स्थलों के दरवाजे खोल दिए गए हैं।Maha Kumbha Nagar Prayagraj News: Along with Prayagraj, people from Lucknow, Ayodhya, Kashi, Sultanpur, Pratapgarh, Kaushambi, Chitrakoot, Mirzapur are making arrangements for food and water for the devotees

सेवा के लिए खुला हर द्वार

स्कूलों और धार्मिक स्थलों के दरवाजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। प्रयागराज में द पॉम एकेडमी के 65 लोगों की टीम रेलवे स्टेशन और आसपास के एरिया में श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त पानी और भोजन का इंतजाम कर रही है। जिन लोगों को कहीं आने-जाने में असुविधा हो रही है, उनके लिए वैन से खाने के पैकेट बांटे जा रहे हैं। इसके साथ ही स्कूल के 12 कैमरे लोगों के ठहरने के लिए तैयार किए गए हैं। इसी तरह कई अन्य स्कूलों के कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की मदद करते हुए सड़क पर देखा जा सकता है।Maha Kumbha Nagar Prayagraj News: Along with Prayagraj, people from Lucknow, Ayodhya, Kashi, Sultanpur, Pratapgarh, Kaushambi, Chitrakoot, Mirzapur are making arrangements for food and water for the devotees

डॉक्टर और शिक्षक बने सेवक

यूपी सरकार के सहयोग के साथ इंग्लैंड के रोबोटिक सर्जन से लेकर स्थानीय अध्यापक तक श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं। लखनऊ के अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों की पूरी टीम श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य समस्याओं का ऑनलाइन समाधान कर रही है। वहां प्रदेश के जानेमाने वैस्कुलर सर्जन डॉ यशपाल सिंह श्रद्धालुओं का ऑनलाइन उपचार कर रहे हैं। इसके अलावा इंग्लैंड से रोबोटिक सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. वलीउल्लाह सिद्दीकी लखनऊ से प्रयागराज आकर लोगों का उपचार कर रहे हैं। इनके अलावा मेदांता हॉस्पिटल के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर अविनाश कुमार सिंह महाकुम्भनगर में आने वाले श्रद्धालुओं का लखनऊ और अयोध्या से ही ऑनलाइन उपचार कर दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।Maha Kumbha Nagar Prayagraj News: Along with Prayagraj, people from Lucknow, Ayodhya, Kashi, Sultanpur, Pratapgarh, Kaushambi, Chitrakoot, Mirzapur are making arrangements for food and water for the devotees

सड़कों पर उदाहरण बना इंसानियत का संगम

अयोध्या, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ से प्रयागराज आने वाले मार्गों पर लोग पानी और खाने के पैकेट लेकर श्रद्धालुओं की मदद करते बड़ी संख्या में देखे जा रहे हैं। सीएम योगी से प्रभावित होकर यूपी की जनता ने इस महाकुम्भ में धर्म और इंसानियत का जो संगम दिखाया, वह देशभर के लिए एक मिसाल बन रहा है।Maha Kumbha Nagar Prayagraj News: Along with Prayagraj, people from Lucknow, Ayodhya, Kashi, Sultanpur, Pratapgarh, Kaushambi, Chitrakoot, Mirzapur are making arrangements for food and water for the devotees

मुस्लिमों ने हर हर गंगे के उद्धघोष के बीच श्रद्धालुओं का स्वागत किया
प्रयागराज में प्रवेश करते ही आस्था, श्रद्धा, सामाजिक समरसता और सद्भाव का रूप दिखने को मिल रहा है। त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं का रेला महाकुम्भनगर पहुंच रहा है। इस दौरान सनातन श्रद्धालुओं के साथ मुस्लिमों ने भी पुष्प और अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। पुराने शहर के चौक इलाके में जामा मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने हर हर गंगे के उदघोष के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र और पुष्प देकर रवाना किया गया।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर घायलों और उनके परिजनों ने सीएम का जताया आभार, दिया आशीर्वाद
Next: Agra News- मंडल में माह जनवरी -2025 में 15 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों व 01 रेल अधिकारी को समापन भुगतान प्रपत्र व गोल्ड प्लेटिड सिल्वर मेडल प्रदान किये गये

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.