Mahakumbha Nagar Prayagraj News:गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी ने किया अक्षयवट का दर्शन

Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Home Minister Amit Shah and Chief Minister Yogi visited Akshayvat  
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भनगर: गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भनगर में अक्षयवट का दर्शन किया। मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री की अगवानी की, जिसके बाद मुख्य पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। गृहमंत्री अमित शाह ने अक्षयवट की आरती उतारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पुष्प अर्पित किए।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Home Minister Amit Shah and Chief Minister Yogi visited Akshayvat

 

अक्षय वट की परिक्रमा

संत समाज के साथ गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने अक्षयवट की परिक्रमा की और महाकुम्भ की तैयारियों पर चर्चा की। अमित शाह ने अपने परिवार के साथ अक्षयवट की पूजा की। जिसमें उनकी पत्नी सोनल शाह, बेटे जय शाह, बहू और पोतियां भी शामिल थीं। पूजा के बाद शाह परिवार ने वृक्ष के सामने खड़े होकर ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इस अवसर पर अक्षयवट के नीचे संतों के साथ मिलकर महाकुम्भ की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Home Minister Amit Shah and Chief Minister Yogi visited Akshayvat

 

Trending News