Bihar News-आम जन के लिए सुनिश्चित करें शत् प्रतिशत स्वास्थ्य सुविधाएं: जिलाधिकारी 

Bihar News-Ensure 100% health facilities for the general public: District Magistrate
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

हाजीपुर के समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रखंड स्तर के सभी स्वास्थ्य पदाधिकारी की प्रखंडवार पीपीटी के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में चल रही सभी योजनाओं की समीक्षा की गई।प्रत्येक प्रखंड के स्वास्थ्य लाभ सुविधाओं आदि की विस्तृत जानकारी जिला पदाधिकारी द्वारा ली गई । पीपीटी के माध्यम से प्रखंडवार प्रत्येक स्वास्थ्य योजनाओं की मासिक प्रगति की भी जानकारी ली गई।Bihar News-Ensure 100% health facilities for the general public: District Magistrate

पेंटा-1, बीडब्ल्यूआर एण्ड जी एल टी ए एफ पी सर्विलाएन्स इंडिकेटर रिपोर्ट, मिजिल्स डाय, सर्वाइकल कैंसर संबंधित योजना, एन क्यू एफ एण्ड कायाकल्प सर्टिफिकेट हॉस्पिटल, फर्स्ट रजिस्ट्रेशन एंड फर्स्ट कंसल्टेशन काउंटर ओपन टाइम रिपोर्ट, डॉक्टर कंसंल्ट्रेशन, ओपीडी डॉक्टर कंसल्टेशन, मेडिसिन डिस्ट्रीब्यूशन, अरली ए एन सी रजिस्ट्रेशन,सी सेक्सन, अल्ट्रासाउंड,एस एन सी डब्ल्यू एक्स-रे,आदि विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं व अद्यतन प्रगति की शत प्रतिशत सुविधाओं से जनसमुदाय द्वारा लाभान्वित होने की भी विस्तृत जानकारी उपस्थित व संबंधित पदाधिकारियों से प्राप्त की गई । प्रत्येक दिन जिला पदाधिकारी महोदय के स्तर से वीसी का निर्देश दिया गया । साथ ही पोर्टल पर स्वास्थ्य विभाग के अद्यतन स्थिति व प्रगति अपडेट करने का निर्देश भी दिया गया। प्रखंडवार प्रगति न करने व सुविधाओं को मुहैया न कराने वाले पदाधिकारी पर शो कांज का निर्देश मिला । राज्य द्वारा नई बीमारियों व बचाव कार्य पर चलाए गए परियोजनाओं की जिला के अद्यतन प्रगति व शत प्रतिशत अनुपालन पर भी विस्तृत जानकारी ली गई व सभी को अविलंब लागू करने का भी निर्देश दिया गया ।Bihar News-Ensure 100% health facilities for the general public: District Magistrate

जिला के सभी प्राइवेट नर्सिंग होम व डॉक्टर की उपस्थिति दर्ज करने व ईमानदारी से कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का निर्देश भी दिया गया। वैशाली जिला को प्राप्त कैंसर के 480 खुराकों को राज्य निर्देशानुसार सर्वप्रथम सरकारी विद्यालय की छात्राओं को( उम्र 9 से 14 वर्ष)देने व बचाव संबंधित सभी पक्षों पर स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा विभाग , महिला एवं बाल विकास (आई सी डी एस) को भी निर्देशित किया गया । कैंसर से बचाव हेतु जागरूकता व बच्चियों के स्वास्थ्य संबंधी सभी पहलुओं पर भी विमर्श किया गया। जिला स्तर पर उक्त कार्य हेतु जिला कमेटी के गठन की पूर्ण जानकारी अविलंब इसके शत् प्रतिशत अनुपालन का भी आदेश दिया गया ।प्रतिदिन सभी स्वास्थ्य पदाधिकारी की उपस्थिति की जांच व अनुपस्थित पदाधिकारी /कर्मियों की सूची उपलब्ध कराए जाने व सरकारी चिकित्सकों को अपने आवंटित कार्य स्थल पर उपस्थित रहकर जन साधारण को समुचित स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभान्वित करने का आदेश दिया।
बैठक में सिविल सर्जन, डीपीएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

Trending News