Mahakumbha Nagar Prayagraj News:उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संतों का आशीर्वाद लेकर की संस्कृति और आध्यात्म की वंदना

Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya took the blessings of the saints and worshiped culture and spirituality
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ नगर

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने महाकुंभ नगर में परम पूज्य संतों और महामंडलेश्वरों से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने संतों से संवाद करते हुए भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और सामाजिक समरसता में उनके योगदान की सराहना की और महाकुंभ मेले में उनकी उपस्थिति को आध्यात्मिकता का केंद्रबिंदु बताया।IMG 20250127 WA0055

श्री मौर्य सर्वप्रथम परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री नामदेव दास त्यागी जी महाराज (कंप्यूटर बाबा) के आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने महाराज का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि आपका आशीर्वाद हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। महाकुंभ जैसे दिव्य आयोजन में संतों की उपस्थिति इसे और अधिक पवित्र और प्रभावशाली बनाती है।

इसके पश्चात, उप मुख्यमंत्री ने जूना अखाड़ा स्थित आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य श्री अवधेशानंद गिरी जी महाराज के आश्रम का दौरा किया। उन्होंने श्री अवधेशानंद जी के साथ आध्यात्मिक चर्चा करते हुए कहा कि आपका मार्गदर्शन भारतीय संस्कृति और समाज को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya took the blessings of the saints and worshiped culture and spirituality

भेंट के दौरान संतों ने उप मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए महाकुंभ के आयोजन और उसमें सरकार की भागीदारी की सराहना की। श्री मौर्य ने कहा कि महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और विश्व बंधुत्व का प्रतीक है।

Trending News