Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News गांधी जी को सत्याग्रह के लिए मनाया था राजकुमार शुक्ल ने

जनवाद टाइम्स 25 January 2025
Bihar News Rajkumar Shukla had persuaded Gandhi ji for Satyagraha
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह पश्चिम चंपारण

राजकुमार शुक्ल (जन्म 23 अगस्त 1875) भारत के स्वतंत्रता संग्राम के समय बिहार के चंपारण मुरली भराहावा ग्राम के निवासी और स्वतंत्रता सेनानी थे। इस सीधे-सादे लेकिन जिद्दी शख्स ने महात्मा गांधी को अपने इलाके के किसानों की पीड़ा और अंग्रेजों द्वारा उनके शोषण की दास्तान बताई और उनसे इसे दूर करने का आग्रह किया। गांधी पहली मुलाकात में इस शख्स से प्रभावित नहीं हुए थे और यही वजह थी कि उन्होंने उसे टाल दिया।

Bihar News Rajkumar Shukla had persuaded Gandhi ji for Satyagraha

 

लेकिन इस कम-पढ़े लिखे और जिद्दी किसान ने उनसे बार-बार मिलकर उन्हें अपना आग्रह मानने को बाध्य कर दिया। परिणाम यह हुआ कि चार महीने बाद ही चंपारण के किसानों को जबरदस्ती नील की खेती करने से हमेशा के लिए मुक्ति मिल गई। गांधी को इतनी जल्दी सफलता का ​भरोसा न था। इस तरह गांधी का बिहार और चंपारण से नाता हमेशा-हमेशा के लिए जुड़ गया। उन्हें चंपारण लाने वाले इस शख्स का नाम था राजकुमार शुक्ल। चंपारण का किसान आंदोलन अप्रैल 1917 में हुआ था। गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह और अहिंसा के अपने आजमाए हुए अस्र का भारत में पहला प्रयोग चंपारण की धरती पर ही किया।Bihar News Rajkumar Shukla had persuaded Gandhi ji for Satyagraha

यहीं उन्होंने यह भी तय किया कि वे आगे से केवल एक कपड़े पर ही गुजर-बसर करेंगे। इसी आंदोलन के बाद उन्हें महात्मा की उपाधि से विभूषित किया गया। देश को राजेंद्र प्रसाद, आचार्य कृपलानी, मजहरूल हक, ब्रजकिशोर प्रसाद जैसी महान विभूतियां भी इसी आंदोलन से मिलीं। इन तथ्यों से समझा जा सकता है कि चंपारण आंदोलन देश के राजनीतिक इतिहास में कितना महत्वपूर्ण है। इस आंदोलन से ही देश को नया नेता और नई तरह की राजनीति मिलने का भरोसा पैदा हुआ ।

Post navigation

Previous: BiharNews भारत की आजादी की लड़ाई में हम भूमिका निभाई थी, चंपारण में महात्मा गांधी के सत्याग्रह शुरुआत
Next: Agra News : उपराष्ट्रपति ने ताजनगरी के दो भाइयों को दिया हस्तशिल्प के क्षेत्र में उत्कृष्टता का पुरस्कार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260410-WA0055
  • Etawah

Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.