Mahakumbha Nagar Prayagraj News:उ.प्र. स्थापना दिवस विकास और विरासत की यात्रा में कला कुंभ का योगदान

IMG-20250125-WA0069
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ नगर महाकुंभनगर के कला कुंभ परिसर, सेक्टर-07 में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश, अपनी सांस्कृतिक धरोहर और समृद्ध परंपराओं के साथ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस स्थापना दिवस की थीम ‘विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश’ राज्य की प्रगति को नई दिशा देने का संकल्प है।

IMG 20250125 WA0071
कला कुंभ परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश की प्रगति और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है। उप मुख्यमंत्री ने प्रदर्षनी का अवलोकन किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस भव्य आयोजन में प्रदेश की विविधता और समृद्ध परंपराओं को दर्शाते हुए संगोष्ठियां, रोड शो और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन प्रदेशवासियों को एकता और प्रगति के लिए प्रेरित करता है।

IMG 20250125 WA0069
उत्तर प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस पर आज पूरे प्रदेश में उत्साह और गर्व का माहौल है। अध्यात्म, ज्ञान और शिक्षा की तपोभूमि उत्तर प्रदेश, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में विकसित भारत की संकल्प यात्रा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह दिन प्रदेश की
सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक उपलब्धियों और विकास यात्रा को सम्मानित करने का प्रतीक है।

Trending News