Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:संगीत, नृत्य और संस्कृति के संगम से गंगा पंडाल में बही सांस्कृतिक बयार

जनवाद टाइम्स 25 January 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Cultural breeze flows in Ganga Pandal with the confluence of music, dance and culture
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ नगर।
महाकुंभ 2025 के गंगा पंडाल में गुरुवार को संगीत, नृत्य और भारतीय संस्कृति के अद्भुत संगम ने श्रद्धालुओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भारतीय सेना के बैंड की संगीतमयी प्रस्तुति, विक्रम घोष का फ्यूजन संगीत और तनुश्री शंकर के भावपूर्ण नृत्य ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नई ऊंचाइयों को छुआ।IMG 20250125 WA0051

कार्यक्रम का आरंभ भारतीय सेना के जवानों द्वारा प्रस्तुत संगीतमयी धुनों से हुआ। गेरेन्डियर रेजिमेंटल सेंट्रल बैंड, जबलपुर और आर्मी एजुकेशन कॉर्प्स, पंचमणि के जवानों ने ‘रंग दे बसंती चोला’, ‘भारत हमको जान से प्यारा है’ और ‘जहां डाल-डाल पर’ जैसे गीतों की धुनों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।IMG 20250125 WA0053

इसके पश्चात सुप्रसिद्ध तबला वादक और संगीतकार विक्रम घोष ने अपने फ्यूजन संगीत से पंडाल में समां बांध दिया। उन्होंने भगवान शिव को समर्पित संगीत से कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसमें तबला, मृदंगम, कीबोर्ड और सितार का अनूठा संयोजन प्रस्तुत किया। विक्रम घोष ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया और भारतीय संगीत की उत्कृष्टता का परिचय दिया।

दूसरे सत्र में आंध्र प्रदेश के मल्लाड़ी ब्रदर्स, मल्लाड़ी श्रीराम प्रसाद और डॉ. मल्लाड़ी रवि कुमार ने कर्नाटक संगीत की प्रस्तुति दी। ‘राम कृष्ण गोविंदा’ और ‘तरंगे गंगे सदा शिव ब्रह्ममेंद्र’ जैसे भक्ति गीतों के माध्यम से उन्होंने दर्शकों को आंध्र प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराया।IMG 20250125 WA0054

कार्यक्रम की अगली कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त नृत्य निर्देशिका तनुश्री शंकर ने अपने नृत्य कौशल से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। उन्होंने हिमालय, सूर्योदय और भगवान शिव के भावनृत्य प्रस्तुत किए। उनके नृत्य में कथक और समकालीन नृत्य का अद्भुत संयोजन देखने को मिला।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Cultural breeze flows in Ganga Pandal with the confluence of music, dance and culture

कार्यक्रम के अंत में उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के कार्यक्रम अधिषासी कमलेश कुमार पाठक ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र और महाकुंभ प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मानसी द्विवेदी ने कुशलता से किया।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:अग्निशमन विभाग ने मेला क्षेत्र में पकड़े 250 से अधिक अनाधिकृत गैस सिलेंडर, इन जब्त गैस सिलेंडरों से बनेगा ‘सुरक्षा अमृत कलश’
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News :महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु आकांक्षा समिति का कार्यक्रम आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260410-WA0055
  • Etawah

Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.