Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:मीडिया सेंटर महाकुंभ 2025 गंगा पंडाल में भक्ति, नृत्य, और संगीत का संगम

जनवाद टाइम्स 23 January 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Media Center Mahakumbh 2025 A confluence of devotion, dance, and music in Ganga Pandal
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ नगर।
महाकुंभ 2025 के गंगा पंडाल में आज का दिन भक्ति, नृत्य और संगीत के अनूठे संगम का गवाह बना। भारतीय सनातन संस्कृति के महात्म्य को संजोते इस विशेष आयोजन में भक्तिमय गीतों, कथक नृत्य और प्रेरणादायक व्याख्यानों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।IMG 20250123 WA0083

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. कुमार विश्वास के ऊर्जा सत्र “अपने अपने राम” से हुआ, जिसमें उन्होंने रामकथा के विभिन्न पहलुओं को अपनी शैली में प्रस्तुत किया। उन्होंने माता कैकयी, अंजनिपुत्र हनुमान और केवट के प्रसंगों के माध्यम से रामायण के महत्त्व को उजागर किया। डॉ. विश्वास ने प्रभु श्री राम के नव निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर सभी सनातनियों को बधाई देते हुए अपने गीतों से मंच को विभोर कर दिया।

इसके बाद, सुप्रसिद्ध कथक एवं भरतनाट्यम नृत्यांगना राजश्री शिरके ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उनकी “शिव आराधना” और “रावण-मंदोदरी संवाद” पर आधारित नृत्य नाटिका ने प्राचीन मंदिर परंपराओं को पुनर्जीवित किया। उनकी प्रस्तुति में ध्वनि और प्रकाश का ऐसा अनूठा संयोजन था जिसने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में प्रसिद्ध पार्श्व गायिका प्रतिभा सिंह बघेल ने अपने सुमधुर भजनों से पूरे गंगा पंडाल को मधुर रस में सराबोर कर दिया। उन्होंने “सत्यम शिवम सुंदरम” और “बाजे रे मुरलिया” जैसे लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को मोहित किया। उनके गीतों ने महाकुंभ की भक्ति पूर्ण वातावरण को और अधिक ऊर्जावान बना दिया।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Media Center Mahakumbh 2025
A confluence of devotion, dance, and music in Ganga Pandal

आज के दिन के कार्यक्रम विशेष रूप से ऐतिहासिक रहे, क्योंकि इसी दिन अयोध्या में प्रभु श्री राम की नव निर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था। महाकुंभ 2025 भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रसार का अनूठा मंच बन गया है।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:सुप्रसिद्ध अभिनेता पद्मश्री अनुपम खेर ने की संत-सेवा संगम में डुबकी लगाकर किये हनुमान जी के दर्शन
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुंभ में योगी कैबिनेट ने अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए अभियोजन निदेशालय की स्थापना को मंजूरी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.