Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News ऐक्टू का 11वां अखिल भारतीय सम्मेलन को लेकर निर्माण मजदूर ने किया बैठक

जनवाद टाइम्स 22 January 2025
Bihar News Construction workers held a meeting regarding the 11th All India Conference of AITUC
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

ऐक्टू का 11वां अखिल भारतीय सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर बिहार निर्माण मजदूर संघ जिला अध्यक्ष जवाहर प्रसाद के नेतृत्व में आईटीआई भाकपा माले जिला कार्यालय में आयोजित हुई।

Bihar News Construction workers held a meeting regarding the 11th All India Conference of AITUC
निर्माण मजदूर जिला अध्यक्ष जवाहर प्रसाद ने कहा कि देश में मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के पिछले 11 वर्षों में मजदूर वर्ग का क्रूर शोषण और दमन अपने चरम पर पहुंच गया है। भारत में मजदूर वर्ग आज अपने जीवन, आजीविका और अधिकारों पर सबसे बुरे हमले का सामना कर रहा है। रिकॉर्ड बेरोजगारी और महंगाई के साथ-साथ बड़े पैमाने पर छंटनी, वेतन में कटौती, घटती मजदूरी व पेंशन, कमजोर होती सामाजिक सुरक्षा, नियमित काम के बजाए चौतरफा ठेकेदारी व मानदेय प्रथा, तय न्यूनतम मजदूरी का लागू न होना, बंदी, तालाबंदी, बढ़ती औद्योगिक दुर्घटनाएं, सर्वव्यापी गरीबी व भूख और बढ़ती असमानता आज की हकीकत है।मजदूरों को गुलाम बनने में लगी है मोदी सरकार।
भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य सुनील यादव ने कहा कि
“विकसित भारत” के नाम पर मोदी ने बेचने की होड़ मचा दी है। पूरा देश अडानी और अंबानी जैसे उनके कॉरपोरेट मित्रों को बेचा जा रहा है, जिससे केवल कुछ ही हाथों में धन जमा हो रहा है और नौकरियां और आजीविका नष्ट हो रही है। आवश्यक सेवाएं तेजी से मेहनतकश जनता और गरीबों की पहुंच से दूर होती जा रही है।

 

Bihar News Construction workers held a meeting regarding the 11th All India Conference of AITUC
मोदी सरकार देश में श्रमिक वर्ग के जीवन के लिए विनाशकारी साबित हों रहे हैं। लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर पुलिस राज और बुलडोजर राज स्थापित किया जा रहा है, जो गरीबों और वंचितों के जीवन और आजीविका को बेरहमी से ध्वस्त कर रहे हैं।
आगे कहा कि तानाशाह मोदी शासन को निर्णायक धक्का देने के लिए मजदूर वर्ग और मेहनतकश जनता द्वारा एक आर-पार की लड़ाई को आह्वान किया, माले नेता सुनील कुमार राव ने कहा कि भाजपा-आरएसएस और मोदी सरकार के विभाजनकारी मंसूबों को नाकाम करते हुए, मेहनतकश और गरीब लोग सड़कों पर और साथ ही चुनावों में भी लड़ रहे हैं। ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में, एआईसीसीटीयू (ऐक्टू) के अखिल भारतीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मजदूर नेताओं से आह्वान किया तथा 9 मार्च को बदलों बिहार महाजुटान रैली में ऐतिहासिक भागिदारी करने का अपील किया। इनके अलावा छोटे लाल कुशवाहा, जोखू चौधरी, कैलाश चौधरी, कृष्णा कुशवाहा, सत्येन्द्र दूवे, धर्मेन्द्र ठाकुर, अखिलेश शर्मा, भिखारी साह, रवीन्द्र राम, शम्भू राम, धर्मेन्द्र राम आदि नेताओं ने भी बैठक को संबोधित किया, मिटिंग का संचालन निर्माण मजदूर संघ जिला अध्यक्ष जवाहर प्रसाद ने किया।

Post navigation

Previous: Bihar News ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को बचाना तथा यादगार बनाए रखना बहुत ज़रूरी:गरिमा
Next: BiharNews जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षों का विवाद शांति पूर्ण माहौल में समाप्त, पुलिस कर रही है निगरानी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.