Agra News : नवागत मंडलायुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने आज कमिश्नरी पहुंच कर संभाला चार्ज

Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा-20.01.2025/आज नवागत मंडलायुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जी ने कमिश्नरी पहुंच कर मंडलायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया।

Agra News : Newly appointed Divisional Commissioner Shri Shailendra Kumar Singh reached the Commissionerate today and took charge
नवागत मंडलायुक्त को कमिश्नरी पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा मंडलीय अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात मंडलायुक्त महोदय ने मौजूद अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा कमिश्नरी परिसर का भ्रमण कर सभी कार्यालयों की व्यवस्था संचालन का निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जी 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं तथा मूलरूप से आजमगढ़ जनपद के निवासी हैं। इससे पूर्व जनपद मथुरा, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद के जिलाधिकारी के दायित्व को निर्वहन किया है, मंडलायुक्त महोदय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि वह मंडल के अंतर्गत लगभग सभी जनपदों में विभिन्न दायित्वों पर कार्य कर चुके हैं उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर बेहतर संचालित करने, शासन द्वारा निर्दिष्ट सभी प्राथमिकताओं पर प्रभावी रूप से कार्य किया जाएगा, विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।तथा आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में उद्योग,पर्यटन विकास, सरकार की सेवाओं तक आमजन की पहुंच हेतु प्राथमिकता पर कार्य किया जाएगा,मंडलायुक्त श्री शैलेंद्र कुमार सिंह जी ने बताया कि कि मेरा प्रयास रहेगा कि जो मंडल के जनपद स्तर की समस्याएं हैं उसे शासन स्तर पर पहुंचाना और जो शासन स्तर की अपेक्षाएं हैं उनको जनपद स्तर तक पहुंचाना, मेरा पूरा प्रयास होगा कि जो मंडलायुक्त के रूप में जो मंडलीय दायित्व हैं,पूरी टीम को साथ लेकर सबसे समन्वय स्थापित कर शासन के मंशा अनुरूप, गुणवत्ता परक और समयबद्ध पूर्वक निर्वहन करेंगे, उन्होंने पर्यटन के संबंध में बताया कि पर्यटन नगरी के रूप में किसी भी शहर को किसी भी क्षेत्र को विकसित करने के लिए सबसे जरूरी चीज होती है अवस्थापना, इस क्षेत्र में और बेहतर करने तथा लोगों के मन में सुरक्षा का एहसास हो पर कार्य किया जाएगा।

Agra News : Newly appointed Divisional Commissioner Shri Shailendra Kumar Singh reached the Commissionerate today and took charge
इस अवसर पर अपर आयुक्त मंजूलता, पदमचंद मिश्रा,प्रशासनिक अधिकारी गोविंद वर्मा सहित सभी कमिश्नरी के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Trending News