Mahakumbha Nagar Prayagraj: कुंभ मेला क्षेत्र सेक्टर 19 में लगी आग पर चंद्र मिनट में काबू पा लिया गया घटनास्थल पर सीएम योगी ने भी किया दौरा

Mahakumbha Nagar Prayagraj: The fire that broke out in Kumbh Mela area Sector 19 was brought under control within four minutes. CM Yogi also visited the spot
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भ नगर : महाकुम्भ में सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने जो दावे किए थे वो रविवार को आग की घटना के दौरान पूरी तरह खरे उतरे। सेक्टर 19 में लगी आग पर चंद मिनटों में प्रशासन ने काबू पा लिया और एक भी जनहानि नहीं होने दी। पूरी घटना पर सीएम योगी ने पैनी नजर रखी और स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीएम मोदी को भी घटना की विस्तृत जानकारी दी। इस बीच, सीएम योगी की संवेदनशीलता भी दिखाई दी, जब उन्होंने घटनास्थल पर जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रास्ता देने के लिए अपनी फ्लीट को भी रुकवा दिया।IMG 20250120 WA0048

सीएम योगी ने पीएम को दी पूरी जानकारी
आग की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को घटनास्थल की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों द्वारा समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई भी हताहत नहीं हुआ।IMG 20250120 WA0047

त्वरित करवाई में जुटा प्रशासन
वहीं, एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि आग की सूचना लगभग 4 बजे मिली। सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। कुछ टेंट में आग लगी थी, जिसे तुरंत बुझा लिया गया। आग पर नियंत्रण पाने के लिए आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने बताया कि जैसे ही महाकुम्भ क्षेत्र के गीताप्रेस में आग लगने की सूचना मिली, वैसे ही प्रशासन की टीम अलर्ट हो गई। अग्निशमन, पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। गीताप्रेस के साथ प्रयागवाल के भी टेंट में आग लगने की सूचना मिली थी, जिस पर समय रहते काबू कर लिया गया।

Mahakumbha Nagar Prayagraj: The fire that broke out in Kumbh Mela area Sector 19 was brought under control within four minutes. CM Yogi also visited the spot

प्रशासन की फुर्ती की श्रद्धालुओं ने की सराहना

एक प्रत्यक्षदर्शी श्रद्धालु ने बताया कि शाम 4:25 पर ऊपर से ट्रेन गुजरी है उसके बाद से यह जानकारी नहीं कि आग कैसे लगी है। 4:30 आपकी लगता दिखाई देने लगीं और तीन से चार मिनट के अंदर प्रशासन और फायर की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और 10 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया। चारों ओर से घटनास्थल को घेर लिया गया और देखते ही देखते स्थिति नियंत्रण में आ गई। अगर प्रशासन इतना शीघ्र रिएक्शन ना करता तो हादसा बहुत बड़ा हो सकता था।

Trending News