अम्बेडकरनगर न्यूज़: शैक्षिक महासंघ द्वारा खंण्ड शिक्षा अधिकारी का अभिनंदन

Ambedkarnagar News: Block Education Officer felicitated by the Educational Federation
Share News

संवाददाता आलापुर अम्बेडकरनगर

अम्बेडकरनगर तहसील क्षेत्र आलापुर के खंण्ड शिक्षाधिकारी संतोष कुमार पांण्डेय को उल्लेखनीय सेवाओं व योगदान के लिए समारोहपूर्वक अभिनंदन किया गया।

Ambedkarnagar News: Block Education Officer felicitated by the Educational Federationकार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अयोध्यमंण्डल अध्यक्ष डॉ.उदयराज मिश्र व प्रधानाचार्य कप्तान सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आपको बता दे कि श्री पांण्डेय को अभी हालिया दिनों में पूरे प्रदेश में निपुण कार्यक्रम में अग्रणी रहने के कारण महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा,उत्तर प्रदेश तथा बेसिक शिक्षा मंत्री,उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया था। जिस क्रम में आज गांधी स्मारक इंण्टर कॉलेज,राजेसुल्तानपुर में आयोजित समारोह में उक्त शिक्षाधिकारी को प्रधानाचार्य कप्तान सिंह व मंण्डलीय अध्यक्ष डॉ.उदयराज मिश्र द्वारा बुकें भेंट करते हुए अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय,अम्बेडकर नगर के सीएलओ सुरेश कुमार व राजेंद्र कुमार, एआरपी हरिप्रसाद चतुर्वेदी,शिक्षक अमरनाथ पांण्डेय,शैक्षिक महासंघ के जनपदीय उपाध्यक्ष राजेश मिश्र,सुभाषचंद्र राम,कैप्टन मंजू सिंह सहित कई दर्जन शिक्षकों की उपस्थिति रही।

Ambedkarnagar News: Block Education Officer felicitated by the Educational Federationकार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य कप्तान सिंह ने पधारे अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए भव्य आयोजन हेतु शैक्षिक महासंघ के प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा की।

Trending News