Etawah News : भारत विकास परिषद (मित्र शाखा) ने किया खिचड़ी भोज

Etawah News : Bharat Vikas Parishad (Mitra Branch) organized Khichdi feast
Share News

ब्यूरो संवाददाता
इटावा : प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी मकर संक्रान्ति के पावन पर्व के अवसर पर अशोक चौबे (पूर्व ब्लॉक प्रमुख, महेवा-इटावा अखंड भारत) के संयोजकत्व एवम श्रीमती सरिता भदौरिया (सदर विधायक, इटावा) के मुख्य आतिथ्य में खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन पक्का बाग तिराहा, इटावा पर आयोजित किया गया।

Etawah News : Bharat Vikas Parishad (Mitra Branch) organized Khichdi feast
मुख्य अतिथि सहित पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया एवम परिषद के सभी सदस्यों/पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर माँ भारती और युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमाओं को तिलक लगाकर माल्यार्पण किया। परिषद के अध्यक्ष अरविंद चौधरी एवं कार्यक्रम संयोजक अशोक चौबे द्वारा मुख्य अतिथि एवम पूर्व सांसद का स्वागत क्रमशः शाल एवम पटका पहनाकर किया गया। सदर विधायक ने सभी को स्वयं खीचड़ी वितरण किया, उसके बाद परिषद के सभी सदस्यों ने खिचड़ी वितरण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Etawah News : Bharat Vikas Parishad (Mitra Branch) organized Khichdi feast
इस आयोजन में परिषद के सम्मानित सदस्यों में सरंक्षक अरविंद तिवारी,मुन्नालाल वर्मा जन्मेजय पांडे, वित्त सचिव रोहित चौधरी (राष्ट्रीय कवि) प्रथम उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, द्वितीय उपाध्यक्ष श्रीमती स्नेहलत उमराव, सर्पमित्र डॉ0 आशीष त्रिपाठी पूर्व वित्त सचिव डॉ0 गिरिजेश सक्सेना, पूर्व सचिव राजेश कुमार दुबे, पूर्व सचिव अनुपम तिवारी सहित सी0 पी0 कान्वेंट स्कूल प्रबंधक, विनय मिश्र,अनुपम गुप्ता, डॉ अमित पांडे,नृपेंद्र चौहान साहब, रामानंद दुबे,बेटू पांडेजी, दीपक त्रिपाठी , एवम पूर्व प्रधान पृथ्वीपुरा, मुकेश चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता बण्टी चौधरी, अंकित तिवारी, वरिष्ठ सभासद,शरद वाजपेयी सोमेश अवस्थी, (फिजियोथेरेपिस्ट) नीरज दीक्षित सलाई चौधरी, खुनखुन मिश्राजी, कुलदीप चौधरी पूते, हर्ष शर्मा (कवि) जितेंद्र भदौरिया,कमलेश कठेरिया की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही।

Trending News