Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने महाकुम्भ में पवित्र संगम में लगाई आस्था की डुबकी

जनवाद टाइम्स 19 January 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Union Defense Minister Rajnath Singh and MP Sudhanshu Trivedi took a holy dip in the holy confluence in Mahakumbh
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में संगम तट पर सनातन संस्कृति के महापर्व महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है। महाकुम्भ के महासम्मेलन में भाग लेने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। बमरौली हवाई अड्डे पर उन्हें विधायक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने रिसीव किया। राजनाथ सिंह के साथ सांसद सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद रहे। प्रयागराज पहुंच कर रक्षा मंत्री ने सबसे पहले गंगा, यमुना, सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान कर, सनातन की जय, गंगा मैय्या की जय का उद्घोष किया। उन्होंने संगम तट से अक्षयवट, पातालपुरी और बड़े हनुमान जी का दर्शन कर, महाकुम्भ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रक्षा मंत्री शाम को सेना के अधिकारियों के साथ महाकुम्भ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीटिंग भी करेंगे।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Union Defense Minister Rajnath Singh and MP Sudhanshu Trivedi took a holy dip in the holy confluence in Mahakumbh

महाकुम्भ के दिव्य अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्य सभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मां गंगा के जल का आचमन कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और राष्ट्र की मंगलकामना की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि आज प्रयागराज, संगम में मैंने स्नान किया। यह भारतीयता का आध्यात्मिक व सांस्कृतिक महापर्व है। किसी पंथ, समुदाय या धर्म के साथ इसे जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। किसी को यदि भारत और भारतीयता को समझना है तो आकर महाकुंभ को देखिए… “IMG 20250119 WA0020

रक्षा मंत्री अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बमरौली हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर से डीपीएस ग्राउंड नैनी पहुंचे। नैनी के अरैल घाट से जेटी के जरिए संगम पहुंच कर स्नान किया। संगम से वीआईपी घाट पर उतर कर अक्षयवट कॉरीडोर में प्रयागराज के छत्र अक्षयवट का दर्शन पूजन किया। इसके बाद रक्षा मंत्री ने पातालपुरी मंदिर और सरस्वती कूप का भी दर्शन किया। वहां से निकल कर बड़े हनुमान जी का दर्शन कर मंदिर में विशेष पूजन अर्चन किया।मंदिर के पुजारी जी का हाल चाल लिया और महाकुम्भ के लिए की गई व्यवस्था के बारे में भी पूछा।IMG 20250119 WA0019

मंदिर में दर्शन पूजन कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मेले का भ्रमण करते हुए सर्किट हाउस की ओर रवाना हुए। इस बीच साधु -संतों से मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री महाकुम्भ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर में सेना के अधिकारियों से मीटिंग भी करेंगे। महाकुम्भ में आतंकी हमले की धमकी और बम मिलने की अफवाह के मुताबिक किए गये सुरक्षा इंतजामों की भी उन्होंने जानकारी ली।Mahakumbha Nagar Prayagraj News:केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने महाकुम्भ में पवित्र संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:ईको टूरिज्म के माध्यम से स्थानीय रोजगार पैदा करने पर जोर-जयवीर सिंह
Next: Prayagraj News ‘घरौनी से गांवों में सम्पत्ति के विवादों में कमी आयेगी -श्री केशव प्रसाद मौर्य

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.