Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News बेसहारा वृद्धजनों को घर की तरह माहौल में नगर निगम देगा आवासन की सुविधा: गरिमा
  • Breaking News

Bihar News बेसहारा वृद्धजनों को घर की तरह माहौल में नगर निगम देगा आवासन की सुविधा: गरिमा

जनवाद टाइम्स 17 January 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News Municipal Corporation will provide housing facilities to helpless elderly people in a home-like environment: Garima

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह के साथ बेसहारा वृद्धजनों के लिए संचालित होने को तैयार ओल्ड एज होम का निरीक्षण कर व्यवस्था का पूरा जायजा लिया। निरीक्षण के बाद महापौर ने बताया कि बहुत जल्द ही नगर निगम की व्यवस्था में बेसहारा महिला पुरुष वृद्धजनों को निःशुल्क आवासन की सुविधा देने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। व्यवस्था का सत्यापन के बाद जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय सर की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति इसका संचालन शुरू करने की तिथि निर्धारित करेगी। महापौर श्रीमति सिकारिया ने बताया कि नगर के बड़ा रमना मैदान के दक्षिण अवस्थित विश्वेश्वर नाथ हिन्दू अनाथालय परिसर में नव निर्मित और सुविधाजनक भवन में बहुत जल्द ही इसकी शुरुआत की जाएगी। महापौर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में उपेक्षित और बेसहारा महिला पुरुष बुजुर्ग जन को घर की तरह व्यवस्थित और बेहतर जीवन-यापन की सुविधा मुहैया कराने का निर्देश नगर विकास एवम आवास विभाग के निर्देशन में शुरू की जाएगी।IMG 20250116 WA0171

श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया विश्वेश्वरनाथ हिन्दू अनाथालय प्रबंधन समिति द्वारा नव निर्मित उक्त भवन का चुनाव नगर निगम क्षेत्र के निराश्रित वृद्धजनों के निःशुल्क आवासन के लिए किया गया है। इस वृद्धजन आश्रय स्थल में वैसे बुजुर्गों को सहारा प्रदान किया जायेगा जिसकी उम्र 60 वर्ष से अधिक होगी और जिनके जीवन यापन का कोई सहारा नहीं होगा। ऐसी परिस्थिति वाले आवेदकों को जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमिटी से अनुमति के आधार पर वृद्धाश्रम में निःशुल्क आवासन की अनुमति दी जायेगी।
श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि यहां आवासित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को आवासीय, चिकित्सीय देखभाल तथा मनोरंजन समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का ख्याल रखा जायेगा।

Bihar News Municipal Corporation will provide housing facilities to helpless elderly people in a home-like environment: Garima

खाने पीने और इलाज की पूरी सुविधाएं मिलेगी। नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय पहल पर शहरवासियों के लिए 50 बेड क्षमता का वृद्धाश्रम आरंभ किया जा रहा है। इसमें रहनेवाले उपेक्षित बुजुर्गों को घर जैसा माहौल मिलेगा। भोजन, स्वास्थ्य, मनोरंजन समेत सभी मूलभूत सुविधाएं मिलेगी।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News : AICC मुख्यालय, इंदिरा गांधी भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए आगरा के कांग्रेसी
Next: Bihar News-डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से की ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण 

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d