Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News खुशियों से भर गया दो दम्पतियों का घर

जनवाद टाइम्स 12 January 2025
Bihar News The house of two couples was filled with happiness
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में दत्तक ग्रहण को उत्सव के रूप में मनाते हुए, दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत जिलापदाधिकारी के आदेशानुसार बालक मृत्युंजय कुमार को रांची झारखंड के दंपति एवं बालक अभिनव प्रकाश को गया बिहार के दंपति को सहायक निदेशक ब्रजभूषण कुमार द्वारा दिया गया।Bihar News The house of two couples was filled with happiness

बच्चे को दत्तक ग्रहण में देते समय बाल संरक्षण पदाधिकारी अजय पासवान एवं समन्वयक ब्रजेश कुमार पटेल सहित सभी कर्मी उपस्थित थे। बेतिया से बच्चे को गोद लेने के उपरांत दत्तक ग्राही माता पिता ने कहा कि उनका घर आज खुशियों से भर गया ।

*दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया*
दत्तक ग्रहण की समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन है। कोई दत्तक ग्राही माता पिता केंद्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण (CARA) के पोर्टल पर पंजीकरण कर गोद लेने की प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। इसके लिए एक फोन नंबर, पैन कार्ड तथा ई मेल आईडी की आवश्यकता होती है। इसके उपरांत नजदीकी विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान द्वारा दत्तक ग्राही माता पिता का होम स्टडी रिपोर्ट तैयार किया जाता है। इस पोर्टल पर दत्तक ग्राही माता पिता अपनी एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं। इस वेबसाइट के अतिरिक्त किसी व्यक्ति, अस्पताल अथवा नर्सिंग होम से बच्चा गोद लेना गैर कानूनी है। जिला अंतर्गत गोद लेने हेतु विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान अथवा जिला बाल संरक्षण इकाई से संपर्क किया जा सकता है। किसी परित्यक्त बच्चे के प्राप्त होने के उपरांत बच्चे को 24 घंटे के अंदर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने तथा कारा के वेबसाइट पर 24 घंटे के अंदर पंजीकरण करने का प्रावधान है। इसके उपरांत बच्चे का विज्ञापन प्रकाशित कर कोई दावेदार नहीं होने की स्थिति में बाल कल्याण समिति द्वारा कानूनी रूप से दत्तक ग्रहण हेतु मुक्त करने का प्रावधान है।

Bihar News The house of two couples was filled with happiness

बच्चे की दंपत्ति के साथ ऑनलाइन मैचिंग, एडॉप्शन कमिटी की बैठक तथा जिला पदाधिकारी अथवा अपर समाहर्ता के समक्ष दत्तक ग्रहण संस्थान की ओर से वाद दायर करने का प्रावधान है। दत्तक ग्रहण आदेश जारी होने के उपरांत गोद देने की कार्रवाई पूर्ण होती है। माता पिता के द्वारा बच्चा प्राप्त करने के उपरांत दो साल तक CARA द्वारा फॉलो अप कराया जाता है।

Post navigation

Previous: Bihar News-ऑफलाइन आवेदन के आधार पर आय प्रमाण पत्र बनाकर लघु उद्यमी योजना से दो-दो लाख की आर्थिक सहायता करने की मांग की
Next: Prayagraj News: ख़ुशरूबाग में माली प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 जनवरी से होगा

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.20.45 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.16.01 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.14.13 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.39.25 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026

Latest News

  • अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।
  • Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।
  • Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।
  • अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।
  • Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.