Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News मुख्यमंत्री के द्वारा भ्रमण किए गए गांवों का जिला पदाधिकारी द्वारा लिया गया जायजा

जनवाद टाइम्स 10 January 2025
Bihar News The District Officer took stock of the villages visited by the Chief Minister
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

मुख्यमंत्री, बिहार, नीतीश कुमार के द्वारा पश्चिम चम्पारण जिले में प्रगति यात्रा के दौरान भ्रमण किए गए गांव ‘घोठवा टोला’ का जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, दिनेश कुमार राय द्वारा जायजा लिया गया। जिला पदाधिकारी ने 08 जनवरी की संध्या बगहा-02 प्रखंड के संतपुर सोहरिया पंचायत अंतर्गत थारू टोला घोठवा ग्राम पहुंच कर क्रियान्वित योजनाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।Bihar News The District Officer took stock of the villages visited by the Chief Minister

उन्होंने भ्रमण के क्रम में उपस्थित जिले के अन्य पदाधिकारियों तथा विभिन्न प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी इसी प्रकार से गांव का चयन करते हुए चरणबद्ध तरीके से योजनाओं का क्रियान्वयन कराने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी एसडीएम, बीडीओ, सीओ सहित अन्य पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत गांवों को विकसित कराने, ग्रामीणों की सुविधाओं के मद्देनजर आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराने, उनके लिए घर, शौचालय, नाली, सड़क आदि की व्यवस्था तथा सरकार की तमाम योजनाओं को अमली-जामा पहुंचाने हेतु पूरी संजीदगी के साथ लग जायें।Bihar News The District Officer took stock of the villages visited by the Chief Minister

उन्होंने कहा कि एक समय था जब इस ग्राम की दशा-दिशा बहुत ही खराब थी। लोगों को बाढ़ के समय में काफी खराब स्थिति से गुजरना पड़ता था। उसके लिए छलका का निर्माण कराया गया। समूचे गांव को नल-जल, गली-नाली, सोलर स्ट्रीट लाइट, डब्लू०पी०यू०, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना इत्यादि से आच्छादित कराया गया है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार घोठवा टोला के ग्रामीणों को सरकारी सुविधाओं से लाभान्वित किया गया है, उसी प्रकार जिले के सभी गांवों को भी सरकारी सुविधाओं से आच्छादित करने का लक्ष्य रखकर ठोस रणनीति बनाकर कार्य करें।

ज्ञातव्य हो कि 23 दिसंबर 2024 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा-02 प्रखंड के संतपुर सोहरिया पंचायत अंतर्गत थारू टोला घोठवा में ग्राम भ्रमण एवं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और अवलोकन किये थे। माननीय मुख्यमंत्री ने घोठवा टोला से ही प्रगति यात्रा की शुरूआत की थी।

उक्त के परिप्रेक्ष्य में जिला पदाधिकारी द्वारा स्वयं क्रियान्वित योजनाओं का हाल जाना गया। साथ ही ग्रामीणों से फीडबैक भी लिया गया। विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित ग्रामीण सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिए। उन्होंने कहा कि सरकार एवं जिला प्रशासन इसी तरह गांवों का विकास करें।

जिला पदाधिकारी द्वारा गांव में भ्रमण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को पार्क, डब्लू०पी०यू०, जल मीनार, छलका इत्यादि का समुचित तरीके से प्रबंधन करने और स्वयं से जागरूक होकर रख-रखाव करने की अपील की गई, ताकि समाज में अच्छा संदेश जाए।Bihar News The District Officer took stock of the villages visited by the Chief Minister

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बगहा, सुशांत कुमार सरोज, उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, गौरव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगहा, कुमार देवेन्द्र, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News बेतिया एसपी ने किया जगदीशपुर थाना के मटियरवा एवं सरैया बॉर्डर का निरीक्षण
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज- आलापुर विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ने किया क्षेत्र में सघन जनसंपर्क 

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.20.45 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.16.01 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.14.13 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.39.25 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026

Latest News

  • अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।
  • Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।
  • Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।
  • अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।
  • Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.