रिपोर्ट विजय कुमार
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के महाकुंभ मेला क्षेत्र में अनंत माधव मार्ग सेक्टर 7 महाकुंभनगर स्थित दूरस्थ शिक्षा जागरूकता शिविर का भूमि पूजन 10 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम करेंगे।

यह जानकारी देते हुए दूरस्थ शिक्षा जागरूकता शिविर के नोडल अधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह भदौरिया ने बताया कि शिविर के माध्यम से महाकुंभ क्षेत्र में दूरस्थ शिक्षा का प्रचार प्रसार किया जाएगा।